IIT Madras Pravartak: आईआईटी मद्रास प्रवर्तक ने मानव क्षमता बढ़ाने के लिए ‘मानव-केंद्रित एआई केंद्र’ किया शुरू
Abhay Pratap Singh | November 25, 2024 | 01:00 PM IST | 2 mins read
CHAI केंद्र उद्योग 5.0 के सिद्धांतों के अनुरूप काम करेगा, जिसमें प्रौद्योगिकी विकास, उद्यमिता विकास, मानव संसाधन विकास और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर जोर दिया जाएगा।
नई दिल्ली: आईआईटी मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन ने मानव क्षमता को बढ़ाने के लिए एआई का उपयोग करने हेतु ‘मानव-केंद्रित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केंद्र’ (CHAI) की शुरुआत की है। सीएचएआई भविष्य के नियमों को सूचित करने के लिए रिस्क की पहचान करने में मदद करेगा। साथ ही, यह सुनिश्चित करेगा कि भारत का एआई डेवलपमेंट सुरक्षित और जिम्मेदार है।
आईआईटी-एम प्रवर्तक पहले से ही भारत के सर्वोच्च न्यायालय, भारतीय संसद (संसद टीवी के माध्यम से) और भारतीय सेना के साथ राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं पर काम कर रहा है। केंद्र की शुरुआत 14 नवंबर, 2024 को लेफ्टिनेंट जनरल की उपस्थिति में आईआईटी मद्रास रिसर्च पार्क में की गई थी।
CHAI का दायरा तीन आयामों मानव क्षमता को बढ़ाना, नागरिकों की सुरक्षा करना तथा संस्कृति एवं विरासत के माध्यम से सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने पर आधारित होगा।
यह नया सेंटर केंद्र और राज्य सरकार की एजेंसियों, उद्योग, स्टार्ट-अप और अकादमिक शोधकर्ताओं के साथ मिलकर भारत में मानवीय क्षमता को बढ़ाने और बढ़ाने वाले समाधान प्रदान करने के लिए सहयोग करेगा। विकसित किए गए समाधान तथा सीखे गए लेसन अन्य देशों में भी लागू किए जा सकते हैं।
Also read IIT Madras: आईआईटी मद्रास और आईआईटी पलक्कड़ ने सहयोगात्मक शैक्षणिक पहल की शुरुआत की
Critical Areas for Research and Development: अनुसंधान और विकास के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्र
- भाषा मॉडल - मुख्य फोकस छोटे भाषा मॉडल पर होगा जो छोटे, डोमेन-विशिष्ट और प्रासंगिक डेटा सेट के लिए बेहतर होंगे।
- भाषाएं - विशेष रूप से भारतीय भाषाओं में लेकिन अधिकतर गैर-अंग्रेजी भाषाओं में। इससे स्थानीय स्तर पर शुरुआत करने और विश्व स्तर पर प्रभावशाली होने में मदद मिलेगी
- जिम्मेदार और सुरक्षित एआई - अनुसंधान और विकास गोपनीयता, पूर्वाग्रहों और नैतिक विचारों सहित अन्य मुद्दों को संबोधित करने पर केंद्रित होगा।
CAPACITY BUILDING IN AI: एआई में क्षमता निर्माण
केंद्र देश भर के छात्रों को अत्याधुनिक एआई परियोजनाओं और समाधानों पर अपने कौशल विकसित करने के लिए इंटर्नशिप का अवसर देगा। आईआईटी मद्रास के छात्र केंद्र के सह-मार्गदर्शन के साथ अपने स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी अनुसंधान परियोजनाओं और थीसिस को आगे बढ़ाने में सक्षम होंगे।
APPLICATION DOMAINS: एप्लीकेशन डोमेन
- मानव क्षमता को बढ़ाने के लिए अनुप्रयोगों में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, वित्तीय सेवाएं, परिवहन और कानूनी विचार आदि शामिल होंगे।
- नागरिकों की सुरक्षा के तहत, अनुप्रयोगों में साइबर-सुरक्षा, साइबर-धोखाधड़ी और दुष्प्रचार सुरक्षा जैसे पहलू शामिल होंगे।
- संस्कृति और विरासत के लिए सांस्कृतिक विविधता और विरासत को संरक्षित, पुनर्जीवित और व्यापक रूप से साझा करने के लिए एआई जैसे उपकरणों की सहायता ली जा सकेगी।
- आईआईटी-एम प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज एक सेक्शन 8 कंपनी है जो सेंसर, नेटवर्किंग, एक्चुएटर्स और कंट्रोल सिस्टम पर प्रौद्योगिकी नवाचार केंद्र स्थापित करती है।
अगली खबर
]Education News: अच्छी शिक्षा और अवसर भारतीय छात्रों को अमेरिकी यूनिवर्सिटी की ओर आकर्षित करते हैं - शिक्षाविद
रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य रूप से स्नातक में 1,96,567, (19 प्रतिशत अधिक) और वैकल्पिक व्यावहारिक प्रशिक्षण (ओपीटी) में 97,556 (41 प्रतिशत अधिक) भारतीय छात्रों की संख्या बढ़ी है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी