IIT Madras: आईआईटी मद्रास जेईई उम्मीदवारों, अभिभावकों के लिए डेमो डे आयोजित करेगा, कंपलीट शेड्यूल जानें
Saurabh Pandey | May 30, 2025 | 08:28 PM IST | 2 mins read
डेमो डे कार्यक्रम दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, जयपुर, विजयवाड़ा और हैदराबाद में आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, आईआईटी मद्रास इस वर्ष ‘फर्स्ट प्रिंसिपल्स टीचर्स अवार्ड’ भी शुरू कर रहा है।
नई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (आईआईटी मद्रास) जेईई उम्मीदवारों और उनके अभिभावकों को ‘डेमो डे’ कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए इनवाइट कर रहा है, जो देश भर के कई शहरों में फिजिकल मोड के साथ-साथ ऑनलाइन मोड में आयोजित किए जाएंगे। यह उनके लिए वर्तमान छात्रों, शिक्षकों और पूर्व छात्रों के साथ बातचीत करने और स्रोत से सीधे प्रामाणिक और लेटेस्ट जानकारी प्राप्त करने का अवसर होगा।
इच्छुक जेईई उम्मीदवारों को जल्द से जल्द पंजीकरण करने की सलाह दी जाती है क्योंकि इन आयोजनों में सीमित संख्या में सीटें हैं। इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट https://www.askiitm.com/demo-day पर पंजीकरण कर सकते हैं।
डेमो डे कार्यक्रम दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, जयपुर, विजयवाड़ा और हैदराबाद में आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, आईआईटी मद्रास इस वर्ष ‘फर्स्ट प्रिंसिपल्स टीचर्स अवार्ड’ भी शुरू कर रहा है, जिससे कि उन असाधारण शिक्षकों को मान्यता दी जा सके, जिन्होंने प्री-यूजी स्तर पर प्रथम सिद्धांतों से शिक्षण के माध्यम से अपने छात्रों की शैक्षिक यात्रा पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है।
आईआईटी मद्रास के नए कोर्स
आईआईटी मद्रास ने पिछले साल शुरू किए गए एआई और डेटा एनालिटिक्स (एआईडीए) में बी.टेक के अलावा दो नए बी.टेक. कार्यक्रम - कम्प्यूटेशनल इंजीनियरिंग और मैकेनिक्स (सीईएम) और इंस्ट्रूमेंटेशन और बायोमेडिकल इंजीनियरिंग (आईबीएमई) शुरू किया है।
ऑनलाइन सत्र में भी भाग ले सकेंगे
आईआईटी मद्रास या छह अन्य स्थानों में से किसी में भी पहुंचने में असमर्थ छात्र 3 जून 2025 को निर्धारित एक ऑनलाइन सत्र में भी भाग ले सकते हैं, जिसके दौरान आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रो. वी. कामकोटि, अन्य संकाय और पूर्व छात्र परिसर में जीवन के बारे में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पहलुओं से संबंधित विभिन्न प्रश्नों का जवाब देंगे।
IIT Madras Demo Day: डेमो- डे का कार्यक्रम
|
तिथि
|
समय
|
स्थान / विवरण
|
|---|---|---|
|
3 जून 2025
|
शाम 5 से 8 बजे
|
ऑनलाइन (Zoom)
|
|
4 जून 2025
|
शाम 5 से 8 बजे
|
बेंगलुरु - बैंगलोर इंटरनेशनल सेंटर
|
|
4 जून 2025
|
शाम 5 से 8 बजे
|
जयपुर - पिंक सिटी प्रेस क्लब
|
|
4 जून 2025
|
शाम 5 से 8 बजे
|
विजयवाड़ा - एमबी विज्ञान केंद्र
|
|
5 जून 2025
|
शाम 5 से 8 बजे
|
मुंबई - वालचंद हीराचंद हॉल
|
|
5 जून 2025
|
शाम 5 से 8 बजे
|
हैदराबाद - टी-हब
|
|
5 जून 2025
|
शाम 5 से 8 बजे
|
दिल्ली - डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर
|
|
7 जून 2025
|
दोपहर 2 से 8 बजे
|
चेन्नई - आईआईटी मद्रास - डेमो डे (कैंपस में)
|
|
8 जून 2025
|
दोपहर 2 से 8 बजे
|
चेन्नई - आईआईटी मद्रास - डेमो डे (पुनः आयोजन)
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम