IIT Madras: आईआईटी मद्रास में 3 सितंबर से थर्मल विश्लेषण पर वैश्विक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा
Press Trust of India | September 2, 2024 | 03:20 PM IST | 2 mins read
‘द इंटरनेशनल कांग्रेस ऑन थर्मल एनालिसिस एंड कैलोरिमेट्री’ (ICTAC) का आयोजन पहली बार भारत में किया जा रहा है।
नई दिल्ली: आईआईटी मद्रास (IIT Madras) में कल यानी 3 सितंबर से थर्मल विश्लेषण पर वैश्विक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के 400 से अधिक वैज्ञानिक एक सप्ताह तक चलने वाले इस सम्मेलन के लिए चेन्नई में एकत्रित हुए हैं। ये वैज्ञानिक अध्ययन कर रहे हैं कि अंतरिक्ष यान के पुर्जे हों या खाद्य पदार्थ सामग्री, जब तापमान में बदलाव होता है तो इनमें किस तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास द्वारा इंटरनेशनल कंफेडरेशन फॉर थर्मल एनालिसिस एंड कैलोरिमेट्री, इंडियन थर्मोडायनामिक्स सोसाइटी अमृतसर, इंडियन कैमिकल सोसाइटी कोलकाता और इंडियन काउंसिल ऑफ कैमिस्ट आगरा के सहयोग से अपने परिसर में ‘द इंटरनेशनल कांग्रेस ऑन थर्मल एनालिसिस एंड कैलोरिमेट्री’ (आईसीटीएसी) का आयोजन किया जा रहा है।
‘इंडियन काउंसिल ऑफ कैमिस्ट’ एवं ‘नेशनल आर्गेनाइजेशन कमेटी’ के अध्यक्ष रंजीत वर्मा ने कहा, ‘‘यह सम्मेलन हमेशा यूरोप और अमेरिका में आयोजित किया जाता रहा है। पहली बार ‘द इंटरनेशनल कांग्रेस ऑन थर्मल एनालिसिस एंड कैलोरिमेट्री’ (ICTAC) का आयोजन भारत में किया जा रहा है।’’
उन्होंने आगे कहा कि, ‘‘किसी भी उत्पाद को उपयोग के लिए उतारने से पहले उसके थर्मल विश्लेषण के प्रभाव को देखना आवश्यक है। चाहे वह अंतरिक्ष यान और विमान की बाहरी शीट हो या रक्षा में इस्तेमाल होने वाली संरचनात्मक सामग्री और विस्फोटक।
IIT Madras 2024: वैज्ञानिक दुर्घटना जांच प्रशिक्षण कार्यक्रम
अगस्त 2024 में आईआईटी मद्रास, सड़क सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र (CoERS) ने मैसूर में कर्नाटक पुलिस के लिए ‘रूट कॉज एनालिसिस मैट्रिक्स का उपयोग करके संरचित दुर्घटना जांच प्रशिक्षण’ पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क यातायात दुर्घटना जांच में सुधार करने में सहायता करना था।
Indian Institute of Technology Madras: पीएफसी से मिला 16.5 करोड़ रुपये का फंड
आईआईटी मद्रास की अत्याधुनिक एनाटॉमी प्रयोगशाला को पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) से 16.5 करोड़ रुपये की सीएसआर फंड मिला है। यह लैब मेडिकल साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीएस डिग्री प्रोग्राम के छात्रों के लिए सीखने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद करेगी।
अगली खबर
]IIM Ahmedabad: अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने IIM अहमदाबाद में लिया प्रवेश; कहा- ‘सपने सच होते हैं’
बता दें कि, जनवरी 2024 में शुरू किया गया ब्लेंडेड पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम एक हाइब्रिड कोर्स है, जो ऑन-कैंपस सेशन और लाइव इंटरेक्टिव ऑनलाइन क्लास दोनों को एकीकृत करता है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा