IIT Madras Admission: आईआईटी मद्रास यूजी पाठ्यक्रमों में खेल कोटे से देगा एडमिशन, जानें प्रक्रिया
Santosh Kumar | February 3, 2024 | 12:47 PM IST | 2 mins read
आईआईटी मद्रास के यूजी पाठ्यक्रमों की इन सीटों पर प्रवेश 'स्पोर्ट्स एक्सीलेंस एडमिशन' के माध्यम से दिया जाएगा।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (आईआईटी मद्रास) अगले शैक्षणिक वर्ष 2024-25 से स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए खेल कोटे की शुरुआत कर रहा है। संस्थान के प्रत्येक यूजी पाठ्यक्रम में दो अतिरिक्त सीटें खेल कोटे के तहत बढ़ाई जाएंगी, इनमें से आधी सीटें महिलाओं के लिए होंगी।
इस फैसले के बाद आपको बता दें कि आईआईटी मद्रास खिलाड़ियों के लिए अलग कोटा शुरू करने वाला भारत का पहला आईआईटी बन गया है। आईआईटी मद्रास की इस पहल से योग्य छात्रों को अपने खेल में उत्कृष्टता जारी रखते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका दिया जाएगा।
आईआईटी मद्रास यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश 'स्पोर्ट्स एक्सीलेंस एडमिशन' (एसईए) के माध्यम से होगा। प्रवेश प्रक्रिया के लिए छात्र को जेईई (एडवांस्ड) उत्तीर्ण करना होगा, लेकिन संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) पोर्टल के माध्यम से नहीं, बल्कि आईआईटी मद्रास इसके लिए एक अलग पोर्टल संचालित करेगा। अधिक जानकारी के लिए आप jeeadv.iitm.ac.in/sea पर जा सकते हैं।
प्रवेश के लिए पात्र होने के लिए, उम्मीदवारों को जेईई (एडवांस्ड) में कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) या श्रेणी-वार रैंक सूची में एक स्थान सुरक्षित करना आवश्यक है। इसके अलावा पिछले चार वर्षों में किसी भी राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में कम से कम एक पदक जीता होना जरूरी है।
इसके बाद खेल और प्रदर्शन की सूची के आधार पर उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग 'स्पोर्ट्स रैंक लिस्ट' (एसआरएल) तैयार की जाएगी। इसी सूची के आधार पर सीट आवंटन किया जाएगा।
खेल कोटा की घोषणा करते हुए, आईआईटी मद्रास के निदेशक, वी. कामकोटि ने कहा, “यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की दिशा में एक सफल कदम है। इस कदम का उद्देश्य छोटे बच्चों द्वारा खेलों में उपलब्धियों को स्वीकार करना है।"
पहल की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कामकोटि ने कहा कि हम भविष्य में उन्नत उपकरणों के साथ एक खेल परिसर का निर्माण करेंगे। हमें बहुत खुशी है कि 'स्पोर्ट्स एक्सीलेंस एडमिशन' जुलाई 2024 से शुरू हो रहा है। हम चाहते हैं कि हमारे पूर्व छात्र विश्व-प्रसिद्ध खिलाड़ी बनें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल