Trusted Source Image

CBSE 2024 Admit Card: सीबीएसई 2024 10वीं, 12वीं के एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, परीक्षा 15 फरवरी से

Santosh Kumar | February 3, 2024 | 11:28 AM IST | 1 min read

सीबीएसई बोर्ड रेगुलर और प्राइवेट दोनों छात्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। हॉल टिकट छात्र संबंधित स्कूलों से इसे प्राप्त कर सकते हैं।

Back

50+ Entrance Exams after 12th

Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.

Download Now
सीबीएसई 10वीं, 12वीं के एडमिट कार्ड जल्द (पीटीआई)
सीबीएसई 10वीं, 12वीं के एडमिट कार्ड जल्द (पीटीआई)

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी करेगा। एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध होगा। सीबीएसई बोर्ड रेगुलर और प्राइवेट दोनों छात्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। हॉल टिकट जारी होने के बाद छात्र संबंधित स्कूलों से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

छात्रों को यह सुनिश्चित करना होगा कि एडमिट कार्ड पर स्कूल प्रिंसिपल के हस्ताक्षर अनिवार्य हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए बिना हस्ताक्षरित प्रवेश पत्र स्वीकार नहीं करेगा जिसके कारण छात्रों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

परीक्षा की तारीखों की बात करें तो CBSE 2024 कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 13 मार्च के बीच आयोजित करेगा। जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी और 2 अप्रैल 2024 तक चलेंगी। कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सीबीएसई द्वारा आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षा एकल पाली में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच कराई जाएंगी।

Also readCBSE Board Exams Twice a Year: साल में दो बार होंगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं, शिक्षा मंत्रालय का फैसला

बोर्ड ने अभी तक CBSE 2024 Admit Card जारी नहीं किया है। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आप इसे आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे CBSE 2024 Admit Card जारी होने के बाद उसमें दर्ज किए गए अपने विवरण की जांच कर लें। एडमिट कार्ड में नाम, रोल नंबर, परीक्षा स्थल और महत्वपूर्ण परीक्षा दिवस के निर्देशों के साथ अन्य विवरण होंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications