IIT Madras Recruitment 2024: आईआईटी मद्रास में नॉन टीचिंग के 64 रिक्तियों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू
Abhay Pratap Singh | February 12, 2024 | 03:45 PM IST | 1 min read
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास में नॉन टीचिंग पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास (आईआईटी) में नॉन टीचिंग के 64 रिक्तियों पर आज यानी 12 फरवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योग्य उम्मीदवार 12 मार्च तक ऑफिशियल वेबसाइट recruit.iitm.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।
आईआईटी मद्रास द्वारा इस भर्ती अभियान के तहत ग्रुप ए के 4 पद, ग्रुप बी के 16 पद और ग्रुप सी के 44 पद भरे जाएंगे। इस भर्ती के तहत चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, खेल अधिकारी, कुक व ड्राइवर समेत अन्य कई पद शामिल किए गए हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु अलग-अलग पदों के अनुसार 27 वर्ष से 50 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि एससी, एसटी, महिला व पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट को एप्लीकेशन फीस में छूट दी जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन रिटेन एग्जाम, स्किल टेस्ट और ट्रेड टेस्ट के आधार पर होगा।
शैक्षिक योग्यता- ड्राइवर के लिए कक्षा 12वीं पास व सिक्योरिटी गार्ड के लिए कक्षा 10 पास शैक्षिक योग्यता मांगी गई है। जबकि जूनियर सुपरिटेंडेंट के लिए न्यूनतम 60% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री व मुख्य सुरक्षा अधिकारी और असिस्टेंट रजिस्ट्रार के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है।
आईआईटी मद्रास नॉन टीचिंग भर्ती 2024:आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट recruit.iitm.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।
- फिर नॉन टीचिंग पोस्ट के लिए अप्लाई टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- फिर शुल्क का भुगतान कर सबमिट करें।
- आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]RBSE Exam 2024: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के निजी विद्यार्थियों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा एडमिट कार्ड जारी
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आरबीएसई) द्वारा प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए प्रायोगिक उत्तर पुस्तिका, ग्राफ पेपर व ड्राइंग शीट स्थापित वितरण केन्द्रों पर भेज दी गई हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल