JEE Advanced Scorecard 2025: जेईई एडवांस्ड स्कोरकार्ड jeeadv.ac.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | July 17, 2025 | 01:58 PM IST | 2 mins read
जेईई एडवांस्ड 2025 में उत्तीर्ण छात्र संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (जोसा) की काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो गए हैं। जोसा आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य सरकारी वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों (जीएफटीआई) के लिए सीट आवंटन का प्रबंधन करता है।
नई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (आईआईटी कानपुर) ने जेईई एडवांस्ड 2025 के स्कोरकार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके आधिकारिक पोर्टल jeeadv.ac.in पर अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई एडवांस्ड स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, जन्मतिथि और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी।
जेईई एडवांस्ड स्कोरकार्ड में विषयवार अंक, 360 में से कुल अंक, योग्यता स्थिति और श्रेणीवार विस्तृत जानकारी शामिल है। इस वर्ष आईआईटी दिल्ली के छात्र रजित गुप्ता ने अखिल भारतीय रैंक (AIR) 1 हासिल की है, उन्हें 360 में 332 अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं देवदत्ता माझी शीर्ष महिला स्कोरर रहीं।
JEE Advanced 2025 Scorecard: स्कोरकार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल jeeadv.ac.in पर जाएं।
- जेईई एडवांस्ड 2025 स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण नंबर, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- जेईई एडवांस्ड स्कोरकार्ड देखें और डाउनलोड करें।
JEE Advanced 2025 Scorecard: स्कोरकार्ड विवरण
- अभ्यर्थी का नाम
- पंजीकरण संख्या
- परीक्षा का नाम
- प्राप्त अंक
- रैंक
- योग्यता स्थिति
JEE Advanced 2025 Result: जोसा काउंसलिंग जारी
जेईई एडवांस्ड 2025 में उत्तीर्ण छात्र संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (जोसा) की काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो गए हैं। जोसा आईआईटी, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (एनआईटी), भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईआईटी) और अन्य सरकारी वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों (जीएफटीआई) के लिए सीट आवंटन का प्रबंधन करता है।
JoSAA राउंड 6 आवंटन की घोषणा कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों को राउंड 6 में पहली बार सीट आवंटित हुई है, उन्हें 20 जुलाई 2025 (रविवार) शाम 5 बजे तक सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड और जमा करने होंगे और सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान करना होगा।
JEE Advanced 2025 exam: परीक्षा विवरण
जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा 18 मई 2025 को दो सत्रों में तीन घंटे के लिए आयोजित की गई थी। पेपर 1 सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया गया था। परीक्षा में तीन घंटे की अवधि के दो पेपर (पेपर 1 और पेपर 2) शामिल थे। उम्मीदवारों को दोनों पेपरों में उपस्थित होना अनिवार्य था। जेईई एडवांस 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में करीब 1.87 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।
अगली खबर
]JEE Advanced 2025 Topper: कोटा के एक ही कोचिंग सेंटर के 4 उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड के टॉप 10 रैंक में शामिल
कोटा के मूल निवासी रजित गुप्ता ने 360 में से 332 अंक हासिल कर एआईआर-1 हासिल किया। उनके बाद हरियाणा के हिसार के सक्षम जिंदल (एआईआर-2), अक्षत चौरसिया (एआईआर-6) और देवेश पी भैया (एआईआर-8) का स्थान रहा।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल