IIT Kanpur: आईआईटी कानपुर ने प्लेसमेंट सीजन के पहले फेज में प्राप्त किए 1,109 ऑफर, 250 से अधिक कंपनियां शामिल
Saurabh Pandey | December 23, 2024 | 02:12 PM IST | 2 mins read
पिछले वर्ष की तुलना में 27% की वृद्धि के साथ इस वर्ष छात्रों को 28 अंतर्राष्ट्रीय ऑफर मिले हैं। आईआईटी कानपुर में प्लेसमेंट सत्र के पहले चरण के दौरान 250 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें विभिन्न प्रकार की भर्ती करने वाली कंपनियां शामिल थीं।
नई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (आईआईटी कानपुर) ने 2024-25 के ग्रेजुएट बैच के लिए कैंपस प्लेसमेंट 2024-25 के पहले चरण को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। 1 से 15 दिसंबर, 2024 तक चले, पहले चरण के प्लेसमेंट अभियान में छात्रों का भागीदारी देखी गई, जिसमें विभिन्न उद्योगों में 1,109 ऑफर दिए गए।
इनमें से 1,035 ऑफर छात्रों द्वारा स्वीकार किए गए। इस उपलब्धि में कैंपस प्लेसमेंट और प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) दोनों शामिल हैं, जो आईआईटी कानपुर के ग्रेजुएट्स ग्रुप्स की क्षमता को उजागर करते हैं।
पहले चरण के दौरान 250 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया
आईआईटी कानपुर में प्लेसमेंट सत्र के पहले चरण के दौरान 250 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें विभिन्न प्रकार की भर्ती करने वाली कंपनियां शामिल थीं, जिनमें BPCL, NPCI, Databricks, Microsoft, Google, Oracle, Qualcomm, Intel, Texas Instruments, Meesho, Shiprocket, Reliance, Meril Life, Deutsche Bank, ICICI Bank, American Express, SLB, Micron, Cars24, और FedEx आदि शामिल थे।
आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा कि आईआईटी कानपुर को प्लेसमेंट सत्र के पहले चरण के दौरान अपने छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व है। अंतर्राष्ट्रीय अवसरों सहित बड़ी संख्या में ऑफर हमारे छात्रों के गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण को दर्शाते हैं। मैं प्लेसमेंट सत्र के पहले चरण में नौकरी प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को बधाई देता हूं और प्लेसमेंट के दूसरे चरण की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं।
मैं आईआईटी कानपुर के छात्रों के प्रति उनके निरंतर बढ़ते विश्वास के लिए सभी रिक्रूटर्स को भी धन्यवाद देता हूं और स्टूडेंट प्लेसमेंट ऑफिस (SPO) के समर्पित प्रयासों की सराहना करता हूं।
Also read IIT Kanpur Campus Placements: आईआईटी कानपुर को कैंपस प्लेसमेंट सीजन के पहले दिन मिले 579 ऑफर
आईआईटी कानपुर के स्टूडेंट प्लेसमेंट ऑफिस के चेयरमैन प्रो. राजू कुमार गुप्ता ने कहा कि प्लेसमेंट के पहले चरण की सफलता हमारे छात्रों, रिक्रूटर्स और संपूर्ण प्लेसमेंट टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। हम अपने सभी रिक्रूटर्स और पूर्व छात्रों के निरंतर समर्थन के लिए उनके आभारी हैं, और हम आगामी चरण में इस गति को बनाए रखने के लिए तत्पर हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें