IIT JAM Registration 2027: आईआईटी जैम पंजीकरण तिथि 19 अक्टूबर तक बढ़ी, पात्रता और एग्जाम डेट जानें

Abhay Pratap Singh | September 23, 2026 | 05:28 PM IST | 1 min read

आईआईटी जैम प्रवेश परीक्षा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) और भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) में एमएससी, एमएस, ज्वॉइंट एमएससी-पीएचडी और अन्य स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

आईआईटी जैम 2027 रजिस्ट्रेशन लिंक jam.iitkgp.ac.in पर सक्रिय है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान खड़गपुर (IIT Kharagpur) ने स्नातकोत्तर संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM) 2027 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। इससे पहले, आवेदन की आखिरी तिथि 12 अक्टूबर निर्धारित की गई थी। आईआईटी जैम 2027 रजिस्ट्रेशन लिंक 11 सितंबर, 2026 से सक्रिय है।

आईआईटी जैम रजिस्ट्रेशन फीस 2027 के रूप में महिला/ एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट को एक टेस्ट पेपर के लिए 1000 रुपये और दो टेस्ट पेपर के लिए 1350 रुपये देना होगा। वहीं, अन्य कैटेगरी के अभ्यर्थी को एक पेपर के लिए 2000 और दो टेस्ट पेपर के लिए 2700 देना होगा।

IIT JAM 2027 Registration: आवेदन प्रक्रिया

आईआईटी जैन एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • आईआईटी जैम की ऑफिशियल वेबसाइट jam.iitkgp.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, आईआईटी जैन 2027 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें और जनरेट विवरण की मदद से लॉगिन करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरें और ऑनलाइन फीस का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Also read आईआईटी मंडी ने भगवद्गीता के विवादित पोस्टर ‘शूद्रों को उच्च वर्ग की सेवा करनी चाहिए’ मामले में जांच की शुरू

जिन उम्मीदवारों ने अपनी अंडरग्रेजुएट डिग्री पूरी कर ली है या वर्ष 2027 में अपनी क्वालिफाइंग डिग्री की अंतिम परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे JAM 2027 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। आईआईटी जैम प्रवेश परीक्षा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) और भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) में एमएससी, एमएस, ज्वॉइंट एमएससी-पीएचडी और अन्य स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

IIT JAM 2027 Registration Date Extended: तिथियां

नीचे सारणी में आईआईटी जैम 2027 की तिथियां जांच सकते हैं:

कार्यक्रम तिथियां
आवेदन शुरू 11 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर 2026
परीक्षा तिथि
14 फरवरी 2027
रिजल्ट 18 मार्च 2027
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]