IIT JAM 2025 Result: आईआईटी जैम रिजल्ट कल jam2025.iitd.ac.in पर होगा जारी, जानें एडमिशन शेड्यूल
Santosh Kumar | March 17, 2025 | 03:39 PM IST | 2 mins read
आईआईटी जैम स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन विवरण जैसे ईमेल पता और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
Candidates can download JAM previous year's papers to boost their exam preparation.
Download Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली कल 18 मार्च को संयुक्त प्रवेश परीक्षा मास्टर्स (जैम) 2025 का परिणाम घोषित करेगा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in के माध्यम से आईआईटी जैम 2025 परिणाम देख या डाउनलोड कर सकेंगे। इस लेख में आगे आईआईटी जैम एडमिशन शेड्यूल की महत्वपूर्ण तिथियां दी गई हैं।
IIT JAM 2027: Syllabus | Physics Formula Sheet
PYQ's With Answer Key: Biotechnology | Chemistry | Geology | Economics | Physics | Maths | Statistics
IIT JAM: Cut off for Top IITs
आईआईटी दिल्ली 24 मार्च को आईआईटी जैम 2025 स्कोरकार्ड जारी करेगा। आईआईटी जैम स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन विवरण जैसे ईमेल पता और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
IIT JAM 2025 Result: आईआईटी जैम रिजल्ट डिटेल्स
जैम आंसर की पहले ही जारी की जा चुकी है। जैम अंकन योजना के अनुसार, 1 अंक वाले प्रश्न के प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे और 2 अंक वाले प्रश्न के प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 2/3 अंक काटे जाएंगे।
हालांकि, सेक्शन B और C में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, नामांकन आईडी, प्रत्येक सेक्शन में प्राप्त अंक और कुल अंक, पर्सेंटाइल स्कोर और उसकी योग्यता स्थिति जैसे विवरण शामिल किए जाएंगे।
Also read JEE Main 2025: एनआईटी अगरतला के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? कटऑफ और एलिजिबिलिटी जानें
IIT JAM Admission Schedule: आईआईटी जैम एडमिशन शेड्यूल
जैम 2025 के नतीजे आने के बाद, योग्य उम्मीदवार 21 आईआईटी में अपने पसंदीदा कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्हें अपनी प्राथमिकताएं, शैक्षिक योग्यता, अंक/सीजीपीए, श्रेणी और पीडबल्यूडी स्थिति जैसी जानकारी देनी होगी।
इसके अलावा, 750 रुपये का नॉन-रिफंडेबल शुल्क जमा करना होगा। वेबसाइट के अनुसार, प्रवेश के लिए आवेदन पत्र 26 मार्च से 9 अप्रैल 2025 तक उपलब्ध होगा। अमान्य श्रेणी के उम्मीदवारों की सूची 8 मई को जारी की जाएगी।
|
जैम 2025 प्रवेश कार्यक्रम |
डेट |
|---|---|
|
जैम 2025 के परिणाम की घोषणा |
18 मार्च 2025 |
|
उम्मीदवार पोर्टल पर स्कोरकार्ड अपलोड करना |
24 मार्च 2025 |
|
जेओएपीएस पोर्टल पर प्रवेश आवेदन पत्र जमा करना |
26 मार्च से 09 अप्रैल 2025 |
|
अमान्य श्रेणी के उम्मीदवारों की सूची जारी करना |
08 मई 2025 |
|
पहली प्रवेश सूची की घोषणा |
26 मई 2025 |
|
पहली प्रवेश सूची के लिए सीट बुकिंग शुल्क भरने की अंतिम तिथि |
30 मई 2025 |
|
वापसी विकल्प खोलने और बंद करने की अवधि |
07 जून - 07 जुलाई 2025 |
|
दूसरी प्रवेश सूची की घोषणा |
08 जून 2025 |
|
दूसरी प्रवेश सूची के लिए सीट बुकिंग शुल्क भरने की अंतिम तिथि |
11 जून 2025 |
|
तीसरी प्रवेश सूची की घोषणा |
16 जून 2025 |
|
तीसरी प्रवेश सूची के लिए सीट बुकिंग शुल्क भरने की अंतिम तिथि |
20 जून 2025 |
|
चौथी प्रवेश सूची की घोषणा |
30 जून 2025 |
|
चौथी प्रवेश सूची के लिए सीट बुकिंग शुल्क भरने की अंतिम तिथि |
03 जुलाई 2025 |
|
अतिरिक्त प्रवेश सूची (यदि कोई हो) की घोषणा |
04 जुलाई 2025 |
|
अतिरिक्त प्रवेश सूची के लिए सीट बुकिंग शुल्क भरने की अंतिम तिथि |
07 जुलाई 2025 |
|
उम्मीदवार पोर्टल से ऑफर लेटर डाउनलोड करना |
09 जुलाई 2025 |
अगली खबर
]JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड इंफॉर्मेशन ब्रोशर jeeadv.ac.in पर जारी, 23 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
जो उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से जेईई एडवांस्ड इंफॉर्मेशन ब्रोशर 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार