IIT JAM 2025 Result: आईआईटी जैम रिजल्ट jam2025.iitd.ac.in पर घोषित, स्कोरकार्ड 24 मार्च को होगा जारी
Santosh Kumar | March 18, 2025 | 02:01 PM IST | 2 mins read
आईआईटी जैम स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए आपको ईमेल एड्रेस और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण का उपयोग करना होगा।
Candidates can download JAM previous year's papers to boost their exam preparation.
Download Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली ने आज यानी 18 मार्च को संयुक्त प्रवेश परीक्षा मास्टर्स (जैम) 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in के जरिए आईआईटी जैम 2025 रिजल्ट देख या डाउनलोड कर सकते हैं। संस्थान द्वारा आईआईटी जैम 2025 का स्कोरकार्ड 24 मार्च को जारी किया जाएगा।
Latest: IIT JAM 2026 Mock Test Link
IIT JAM: Cut Off | Cut off for Top IITs
आईआईटी जैम स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए आपको ईमेल एड्रेस और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण का उपयोग करना होगा। जैम 2025 काउंसलिंग पंजीकरण 26 मार्च से शुरू होगा और 9 अप्रैल तक चलेगा।
जैम 2025 की पहली प्रवेश सूची 26 मई को जारी की जाएगी। जैम 2025 रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, नामांकन आईडी, प्रत्येक सेक्शन में प्राप्त अंक और कुल अंक, प्रतिशत स्कोर और उसकी योग्यता स्थिति जैसे विवरण शामिल हैं।
IIT JAM 2025 Result: आईआईटी जैम 2025 कटऑफ
जैम 2025 के योग्य उम्मीदवार 21 आईआईटी में अपने पसंदीदा कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्हें अपनी प्राथमिकताएं, शैक्षिक योग्यता, अंक/सीजीपीए, श्रेणी और पीडबल्यूडी स्थिति जैसी जानकारी देनी होगी।
इसके अलावा 750 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस जमा करानी होगी। जैम रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ भी जारी कर दी गई है। कट ऑफ छात्रों की श्रेणी, विषय, परीक्षा की कठिनाई, उपस्थित होने वाले छात्रों की संख्या और अंकों के आधार पर अलग-अलग है।
IIT JAM Result 2025: आईआईटी जैम रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आईआईटी जैम रिजल्ट 2025 की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in पर जाएं।
- आईआईटी जैम 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, यहां आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- आईआईटी जैम रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अपने अंको की जांच करें और रिजल्ट डाउनलोड करें।
आईआईटी जैम 2025 परीक्षा 2 फरवरी, 2025 को दो पालियों में आयोजित की गई। जैम परीक्षा 2025 की सुबह की पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर की पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चली।
अगली खबर
]JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड इंफॉर्मेशन ब्रोशर jeeadv.ac.in पर जारी, 23 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
जो उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से जेईई एडवांस्ड इंफॉर्मेशन ब्रोशर 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी