IIT Suicide Case: आईआईटी मुंबई के छात्र ने आत्महत्या से पहले संस्थान से नकल करने के लिए मांगी थी माफी - पुलिस
Press Trust of India | October 13, 2026 | 04:02 PM IST | 1 min read
बीटेक के द्वितीय वर्ष के छात्र साहिल वाकोडे का शव 18 सितंबर की शाम उसके छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला था।
नई दिल्ली: पिछले महीने परीक्षा के दौरान नकल करते हुए पकड़े जाने के कुछ घंटे बाद आत्महत्या करने वाले आईआईटी मुंबई के 22 वर्षीय छात्र ने संस्थान से लिखित माफी मांगते हुए दूसरा मौका देने का अनुरोध किया था। एक अधिकारी ने बताया कि छात्र की मौत की जांच कर रही मुंबई अपराध शाखा ने 40 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए हैं, जिनमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई के निदेशक शिरीष केदारे और प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला भी शामिल हैं।
मृतक छात्र के माता-पिता ने प्रोफेसर पर उत्पीड़न और जाति आधारित भेदभाव के आरोप लगाए हैं। बीटेक के द्वितीय वर्ष के छात्र साहिल वाकोडे का शव 18 सितंबर की शाम उसके छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला था। इससे कुछ घंटे पहले ही ‘मिड-सेमेस्टर’ परीक्षा के दौरान कथित तौर पर मोबाइल फोन से चैटजीपीटी का इस्तेमाल करते हुए उसे पकड़ा गया था।
अधिकारी ने बताया कि परीक्षा में कथित तौर पर नकल करते हुए पकड़े जाने के बाद वाकोडे ने संस्थान को दिए लिखित बयान में कहा था कि उसने परीक्षा की अच्छी तैयारी नहीं की थी। अधिकारी के अनुसार उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए दूसरा मौका देने का अनुरोध किया था। छात्र के पिता की शिकायत के बाद पवई पुलिस ने प्रोफेसर डूला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
पुलिस के अनुसार, आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी बनाए गए प्रोफेसर डूला ने पुलिस को दिए बयान में छात्र के माता-पिता द्वारा लगाए गए उत्पीड़न के आरोपों से इनकार किया है। मृतक छात्र के माता-पिता रवींद्र और सोनाली वाकोडे ने अपने बेटे को न्याय दिलाने की मांग करते हुए 24 सितंबर को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में भूख हड़ताल शुरू की थी। उन्होंने प्रतिष्ठित संस्थान में जातिगत भेदभाव होने का आरोप लगाया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र