CEED 2026 Result: सीईईडी रिजल्ट ceed.iitb.ac.in/2026 पर घोषित, स्कोरकार्ड 10 मार्च को होगा जारी
Santosh Kumar | March 4, 2026 | 01:55 PM IST | 1 min read
सीईईडी स्कोरकार्ड 10 मार्च से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा और कैंडिडेट इसे 31 जुलाई तक इसे पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।
Download the CEED Previous 5 Years Question Papers with solutions to practice PYQs, understand exam patterns & improve preparation strategy.
Download EBookनई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) बॉम्बे ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ceed.iitb.ac.in/2026 पर कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिज़ाइन (सीईईडी) 2026 के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। यह एग्जाम मास्टर ऑफ डिज़ाइन (एमडेस) प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आयोजित किया गया। उम्मीदवार अब कैंडिडेट पोर्टल पर लॉग इन करके अपना सीईईडी 2026 रिजल्ट देख सकते हैं।
CEED 2027: Syllabus | Most Scoring Topics | Exam Pattern
सीईईडी 2026 एग्जाम दो पार्ट में हुआ। रिजल्ट में केवल उन कैंडिडेट्स के टोटल मार्क्स, मेरिट रैंक और पार्ट बी स्कोर हैं जिन्होंने पार्ट ए में क्वालिफाइंग मार्क्स पास किए हैं। कैंडिडेट्स ईमेल आईडी और पासवर्ड से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
CEED 2026 Scorecard: सीईईडी स्कोरकार्ड रिलीज डेट
सीईईडी स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का प्रोसेस जल्द ही शुरू होगा। ऑफिशियल पोर्टल के मुताबिक, सीईईडी स्कोरकार्ड 10 मार्च से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा और कैंडिडेट इसे 31 जुलाई तक इसे पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।
सीईईडी स्कोरकार्ड में टोटल मार्क्स, रैंक और दूसरी डिटेल्स होंगी और यह एक साल के लिए वैलिड होगा। कैंडिडेट्स को सीईईडी स्कोरकार्ड संभाल कर रखने चाहिए क्योंकि आगे की काउंसलिंग और एडमिशन के लिए इनकी जरूरत होगी।
Also read Design for Bharat 2026: आईआईटी दिल्ली में डिजाइन प्रदर्शनी का आयोजन, कुल 19 टीमों ने लिया हिस्सा
CEED 2026 Result: सीईईडी रिजल्ट के बाद क्या?
सीड स्कोर का इस्तेमाल आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी कानपुर, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईएससी बैंगलोर और दूसरे पार्टिसिपेटिंग इंस्टिट्यूट में मास्टर ऑफ डिज़ाइन एडमिशन के लिए किया जाता है।
आईआईटी गांधीनगर को हाल ही में पार्टिसिपेटिंग इंस्टिट्यूट की लिस्ट में जोड़ा गया है। कैंडिडेट को इंस्टिट्यूट की अलग-अलग वेबसाइट पर अप्लाई करना होगा। काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट प्रोसेस जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।
सीईईडी 2026 एग्जाम 18 जनवरी को हुआ था और इसमें डिजाइन एबिलिटी, क्रिएटिविटी, विज़ुअल परसेप्शन और प्रॉब्लम-सॉल्विंग जैसे एरिया को असेस किया गया। यूसीईईडी 2026 रिजल्ट 6 मार्च को ऑफिशियल पोर्टल पर जारी किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल