IIT BHU Admissions 2025: आईआईटी बीएचयू एमटेक, एमफार्मा, PhD प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल तक बढ़ी
Abhay Pratap Singh | April 6, 2025 | 04:56 PM IST | 2 mins read
योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pgadmission.iitbhu.ac.in पर जाकर आईआईटी बीएचयू एडमिशन 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (IIT BHU) ने आईआईटी बीएचयू एमटेक, एमफार्मा और पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि क्रमशः 9 और 16 अप्रैल तक बढ़ा दी है। इससे पहले, आईआईटी बीएचयू के मास्टर (PG) और पीएचडी (PhD) प्रोग्रामों में प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 7 अप्रैल निर्धारित थी।
आईआईटी बीएचयू एडमिशन 2025 के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pgadmission.iitbhu.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 में सफलता प्राप्त कर चुके उम्मीदवारों को संस्थान पंजीकरण के साथ-साथ COAP 2025 काउंसलिंग के लिए भी रजिस्ट्रेशन करना होगा।
आईआईटी बीएचयू एमटेक प्रोग्राम में पात्रता मानदंड पूरा करने और गेट 2025 उत्तीर्ण उम्मीदवारों को प्रवेश दिया जाएगा। सामान्य और ओबीसी-एनसीएल श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आईआईटी बीएचयू एमटेक प्रवेश 2025 हेतु आवेदन शुल्क 500 रुपए और एससी/ एसटी कैंडिडेट के लिए 250 रुपए है। एमफार्मा प्रवेश फार्म केवल GPAT-2025 उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए खुला रहेगा।
Also read GATE 2025: आईआईटी कानपुर में एमटेक प्रोग्राम के लिए गेट कटऑफ क्या होगी? रैंक, फीस और पात्रता जानें
आईआईटी बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “पीजी कार्यक्रमों के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 9 अप्रैल, 2025 को 5:00 बजे तक तथा पीएचडी कार्यक्रमों के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 16 अप्रैल, 2025 को शाम 5:00 बजे तक बढ़ा दी गई है।”
नोटिस में कहा गया कि आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन जमा करने से पहले सूचना विवरणिका और निर्देश को अच्छे से पढ़ लेना चाहिए। आवेदक ऑनलाइन आवेदन जमा करने से संबंधित किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए ईमेल आईडी help.admission@iitbhu.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।
आईआईटी बीएचयू एमटेक प्रवेश 2025: पात्रता मानदंड
उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 60% अंकों या 6.0 CGPA के साथ संबंधित क्षेत्र में बीटेक या समकक्ष डिग्री और वैध GATE स्कोर होना चाहिए। 8.0 या उससे अधिक CGPA वाले उम्मीदवारों को GATE स्कोर की आवश्यकता नहीं है और उनका चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आईआईटी बीएचयू की वेबसाइट पर जाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल