IISc Bangalore: आईआईएससी बेंगलुरू के सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी एमटेक प्रोग्राम में प्रवेश शुरू, 22 मार्च लास्ट डेट
Abhay Pratap Singh | February 29, 2024 | 06:20 PM IST | 1 min read
सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी में दो साल का एमटेक कार्यक्रम आईआईएससी में सेंटर फॉर सस्टेनेबल टेक्नोलॉजीज (सीएसटी) द्वारा कराया जाता है। इस प्रोग्राम में केवल 10 सीटों के लिए छात्रों का चयन किया जाएगा।
नई दिल्ली: भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बेंगलुरु ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी के एमटेक प्रोग्राम में दाखिले के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आईआईएससी की आधिकारिक वेबसाइट iisc.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरू के एमटेक कार्यक्रम में उम्मीदवारों को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2024 स्कोर के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी एमटेक प्रोग्राम के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 मार्च 2024 निर्धारित की गई है।
सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी में दो वर्षीय एमटेक कार्यक्रम आईआईएससी में सेंटर फॉर सस्टेनेबल टेक्नोलॉजीज (सीएसटी) द्वारा कराया जाता है। इस प्रोग्राम में केवल 10 सीटें के लिए छात्रों का चयन किया जाएगा। विद्यार्थियों को जल, ऊर्जा और भवन निर्माण में विशेषज्ञता के विकल्प मिलेंगे।
एमटेक कार्यक्रम के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) श्रेणियों के उम्मीदवारों को 800 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 400 रुपये का एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा।
Also read IISc MTech Admission 2024: आईआईएससी बेंगलुरु में एमटेक प्रोग्राम के लिए 15 मार्च से रजिस्ट्रेशन शुरू
गेट 2024 स्कोर के आधार पर आईआईएससी बेंगलुरू में उम्मीदवारों को निम्नलिखित प्रोग्राम में प्रवेश दिया जाएगा:
- आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग (एआर)
- बायोटेक्नोलॉजी (बीटी)
- सिविल इंजीनियर (सीएच)
- केमेस्ट्री (सीवाई)
- एनवायरमेंटल साइंस एंड इंजीनियरिंग (ईएस)
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग (एमई)
- इंजीनियरिंग साइंसेज (एक्सई)
- लाइफ साइंस (एक्सएल)
पात्रता मानदंड के अनुसार, बीटेक (मैकेनिकल/बायोटेक्नोलॉजी) में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी/ समकक्ष/ आर्किटेक्चर में स्नातक डिग्री/ मास्टर डिग्री (रसायन विज्ञान/जीवविज्ञान/प्रबंधन) वाले छात्र इस कोर्स में प्रवेश के लिए पात्र होंगे। बता दें कि गेट 2024 परीक्षा का आयोजन 3, 4, 10 और 11 फरवरी 2024 को किया गया था। वहीं, गेट 2024 परिणाम 16 मार्च को घोषित किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी