IIMC Admission 2025: आईआईएमसी काउंसलिंग एमए और पीजी डिप्लोमा कोर्स के लिए आज से शुरू, 8 जून तक करें पंजीकरण
Abhay Pratap Singh | May 28, 2025 | 07:37 AM IST | 2 mins read
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - पोस्टग्रेजुएट 2025 (CUET PG 2025) के वैध स्कोर वाले छात्र ही आईआईएमसी काउंसलिंग 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली आज यानी 28 मई से एमए और पांच पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करेगा। पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट iimc.admissions.nic.in पर ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। आईआईएमसी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 8 जून है।
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - पोस्टग्रेजुएट 2025 (CUET PG 2025) के वैध स्कोर वाले छात्र ही आईआईएमसी काउंसलिंग 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं। सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क के रूप में 1,500 रुपए तथा अन्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को 1,000 रुपए का भुगतान करना होगा।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, एमए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कोई आयु-सीमा नहीं है, जबकि डिप्लोमा कार्यक्रमों के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण से पहले निर्देश पढ़ना चाहिए। अभ्यर्थियों को सत्यापन के लिए हाई स्कूल प्रमाणपत्र और स्नातक की मार्कशीट जमा करना अनिवार्य है। आरक्षित श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को जाति प्रमाण पत्र जमा करना होगा।
आईआईएमसी काउंसलिंग 2025 आवेदन फॉर्म जमा होने के बाद बदलाव के लिए किसी भी अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम का चयन अंतिम होने के बाद उम्मीदवारों को सीट की पुष्टि के लिए 20,000 रुपए जमा करने होंगे। वहीं, प्रवेश की पुष्टि करने की अंतिम तिथि से पहले अंतिम भुगतान करना होगा।
अर्थशास्त्र और वाणिज्य में CUET-PG 2025 स्कोर वाले उम्मीदवार IIMC ढेंकनाल में कॉर्पोरेट संचार और ब्रांड प्रबंधन में एक नए PG डिप्लोमा कार्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, अंग्रेजी और हिंदी पत्रकारिता, विज्ञापन और जनसंपर्क, रेडियो और टेलीविजन पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार जिनके पास जनसंचार और पत्रकारिता में CUET PG स्कोर है, वे आवेदन कर सकते हैं।
IIMC एडमिशन के प्रभारी राकेश गोस्वामी के अनुसार, मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म के अलावा अन्य कोर्स में भी एडमिशन खुले हैं। मीडिया बिजनेस स्टडीज में एमए और स्ट्रेटेजिक कम्युनिकेशन में एमए के लिए प्रवेश प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। अधिक जानकारी के लिए IIMC की आधिकारिक वेबसाइट iimc.gov.in पर जाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच