IIM Visakhapatnam EMBA Admission 2026: आईआईएम विशाखापत्तनम के ईएमबीए प्रोग्राम में प्रवेश शुरू, पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | September 19, 2026 | 11:49 AM IST | 2 mins read
ईएमबीए कार्यक्रम कामकाजी पेशेवरों के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें एडवांस्ड मैनेजेरियल लर्निंग और एआई-इंटीग्रेटेड एप्लीकेशन को साथ में जोड़ा गया है।
नई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान विशाखापत्तनम (IIM-V) ने अपने शीतकालीन सत्र 2026-28 के एग्जिक्यूटिव मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (EMBA) प्रोग्राम के चौथे बैच के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईआईएम विशाखापत्तन की आधिकारिक वेबसाइट www.iimv.ac.in पर जाकर अंतिम तिथि 12 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
आईआईएम विशाखापत्तन के कार्यकारी एमबीए प्रोग्राम में एग्जिक्यूटिव मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (EMAT) और व्यक्तिगत साक्षात्कार में प्राप्त संयुक्त स्कोर के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। हालांकि, वैध CAT/ GRE या GMAT स्कोर वाले उम्मीदवारों को ईएमएटी से छूट दी गई है। इस कार्यक्रम में आवेदन करने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
IIM-V EMBA Admission 2026: शैक्षणिक योग्यता
- उम्मीदवारों के पास कम से कम 50 प्रतिशत अंकों या समकक्ष सीजीपीए में बैचलर (UG) डिग्री होनी चाहिए। एनसी-ओबीसी व ईडब्ल्यूएस वर्ग के कैंडिडेट के लिए 5 प्रतिशत और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी को 10% की छूट दी गई है।
- साथ ही, उम्मीदवारों के पास ऑफिसर/ एग्जिक्यूटिव लेवल या उससे ऊपर के पद पर प्रोफेशनल या एंटरप्रेन्योर के तौर पर कम से कम तीन साल का फुल-टाइम कार्य का अनुभव होना चाहिए।
आईआईएम-वी के निदेशक प्रो एम चंद्रशेखर ने कहा, टेक्नोलॉजी, मार्केट और ऑर्गनाइजेशन की जरूरतों के साथ काम करके पेशेवरों के लिए क्षमता निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “आज बिजनेस लीडरशिप को टेक्नोलॉजी, अस्थिरता और तेज व बेहतर निर्णय लेने की आवश्यकता से नया रूप दिया जा रहा है। इसलिए, प्रोफेशनल्स को बदलाव या ‘disruption’ की मांग उठने से पहले ही अपनी क्षमताएं विकसित करना चाहिए।”
प्रेस मीट के दौरान आईआईएम विशाखापत्तनम में EMBA के चेयरपर्सन प्रो अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा, “ईएमबीए का महत्व सिर्फ मैनेजमेंट के कॉन्सेप्ट्स को दोहराने में नहीं है, बल्कि अनुभवी प्रोफेशनल्स को जाने-पहचाने बिजनेस चैलेंज को अधिक व्यापक और गहराई से समझने में मदद करने में है। उन्होंने प्रतिभागियों को बताया कि आईआईएम में इस पाठ्यक्रम के अंतर्गत व्यापक अवसर और शिक्षण मॉड्यूल उपलब्ध हैं।”
IIM-V Executive MBA Admission 2026: ईएमबीए 2 वर्षीय प्रोग्राम है
दो वर्षीय ईएमबीए कार्यक्रम में 740+ घंटे का इंटरैक्टिव एग्जिक्यूटिव लर्निंग शामिल है, जिसका उद्देश्य व्यवसाय, प्रबंधन और रणनीतिक निर्णय लेने में एक मजबूत आधार तैयार करना है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को iimv.ac.in/programs/executive-master-of-business-administration-emba पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल