आईआईएम मुंबई के एमबीए प्रोग्राम की फीस 21 लाख रुपये होगी
Alok Mishra | October 17, 2023 | 12:41 PM IST | 2 mins read
आईआईएम मुंबई के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने अपने 3 एमबीए कार्यक्रम के लिए उद्योगआधारित पाठ्यक्रम और आधारभूत सुविधाओं जैसे छात्रावास को भी मंजूरी दे दी।
नई दिल्ली: हाल ही में अपग्रेड किए गए भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) मुंबई आगामी शैक्षणिक वर्ष में 21 लाख रुपये के शुल्क के साथ तीन एमबीए कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है।
यह निर्णय सोमवार को आयोजित आईआईएम मुंबई की पहली बोर्ड बैठक में लिया गया। बोर्ड ने निर्णय लिया गया कि सामान्य एमबीए, स्थायित्व और प्रबंधन में एमबीए (MBA in sustainability and management), संचालन और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन में एमबीए (MBA in operations and supply chain management) सहित तीन पाठ्यक्रम 21 लाख रुपये के शुल्क के साथ पेश किए जाएंगे।
आईआईएम मुंबई की शुल्क संरचना देश के प्रमुख आईआईएम से थोड़ी ही कम है, उदाहरण के लिए, आईआईएम अहमदाबाद के पीजी कार्यक्रम की लागत 25 लाख रुपये है जबकि आईआईएम बैंगलोर के एमबीए कार्यक्रम की लागत 24.5 लाख रुपये है और आईआईएम कलकत्ता में इसकी लागत 31 लाख रुपये है। अन्य नई पीढ़ी के आईआईएम में शुल्क अपेक्षाकृत कम है। उदाहरण के लिए, आईआईएम सिरमौर, आईआईएम संबलपुर और आईआईएम बोधगया दो साल के एमबीए प्रोग्राम के लिए 10 लाख रुपये से 15 लाख रुपये के बीच फीस लेते हैं।
शुल्क संरचना के अलावा, संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने उद्योग-जगत की जरुरतों वाले शैक्षणिक पाठ्यक्रम के साथ-साथ बैठक में बुनियादी ढांचे के विकास जैसे नए छात्रावासों को भी मंजूरी दी गई। बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की योजना संस्थान के पाठ्यक्रमों की प्रवेश क्षमता बढ़ाने की भी योजना है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कॅरियर्स360 को बताया, “जिन तीन एमबीए की हम पेशकश कर रहे हैं, उनकी फीस 21 लाख रुपये है। यह तीनों पाठ्यक्रमों के लिए समान है। बोर्ड ने हमारी अकादमिक परिषद द्वारा पारित अकादमिक पाठ्यक्रम को मंजूरी दे दी जो कि उद्योग मानकों और प्रबंधन क्षेत्र में आने वाली नई सोच के अनुरूप हैं। हमने चरणबद्ध तरीके से बुनियादी ढांचे के विकास की योजना को भी मंजूरी दे दी है, जिसमें नए हॉस्टल, प्रवेश क्षमता बढ़ाना, ऑफ़लाइन और ऑनलाइन मोड में नए पाठ्यक्रम शुरू करना शामिल है।"
आईआईएम मुंबई: एमबीए प्रवेश
संसद ने 8 अगस्त को एनआईटीआईई का उन्नयन कर इसे आईआईएम संस्थान में परिवर्तित करने के लिए भारतीय प्रबंधन संस्थान (संशोधन) विधेयक 2023 पारित किया। तब से, महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की पहली बार बैठक हुई।
इससे पहले संस्थान ने घोषणा की थी, सभी एमबीए प्रोग्रामों में प्रवेश कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) के आधार पर किया जाएगा। कैट 2023 परीक्षा 26 नवंबर को आयोजित की जानी है और परिणाम जनवरी 2024 के दूसरे सप्ताह में घोषित किया जाएगा। कैट 2023 के संयोजक, आईआईएम लखनऊ के संजीत सिंह के अनुसार, इस वर्ष 3.3 लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है।
आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन में एमबीए में प्रवेश के लिए, किसी भी शाखा में पूर्णकालिक बीटेक डिग्री या गणित में एमएससी, सांख्यिकी में एमएससी की डिग्री वाले उम्मीदवारों पर प्रवेश के लिए विचार किया जाएगा। अन्य एमबीए सभी विषयों के छात्रों के लिए खुले हैं और समान प्रवेश नीति और शुल्क संरचना के अंतर्गत आएंगे।
आईआईएम मुंबई में एमबीए के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2000 रुपये है और आरक्षित श्रेणी के छात्रों को आवेदन के लिए 1000 रुपये का भुगतान करना होगा।
विशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें