IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ, एफपीएसबी इंडिया साथ मिलकर शुरू करेंगे फाइनेंशियल प्लानिंग में सर्टिफिकेट कोर्स
Saurabh Pandey | August 5, 2024 | 03:47 PM IST | 2 mins read
आईआईएम लखनऊ और एफपीएसबी इंडिया की यह साझेदारी फाइनेंशियल प्लानिंग में एक सर्टिफिकेट कार्यक्रम पेश करेगी, जो शैक्षणिक सत्र 2024-25 में शुरू होगा, और छात्रों और वर्किंग प्रोफेशनल्स दोनों के लिए उपलब्ध होगा।
नई दिल्ली : भारतीय प्रबंधन संस्थान, लखनऊ (आईआईएम लखनऊ) ने एफपीएसबी इंडिया के साथ फाइनेंशियल प्लानिंग में सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने को लेकर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। आईआईएम लखनऊ की प्रभारी निदेशक प्रोफेसर अर्चना शुक्ला और एफपीएसबी इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कृष्ण मिश्रा द्वारा इस समझौते को आज अंतिम रूप दिया गया।
एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए, आईआईएम लखनऊ की प्रभारी निदेशक प्रोफेसर अर्चना शुक्ला ने शैक्षणिक उत्कृष्टता और सार्थक सहयोग के लिए संस्थान के समर्पण के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आईआईएम लखनऊ में, हम अपने छात्रों को एक समग्र शिक्षा प्रदान करने के लिए समर्पित हैं जो न केवल उनके ज्ञान को समृद्ध करती है बल्कि उन्हें आज के गतिशील वित्तीय परिदृश्य के लिए व्यावहारिक कौशल भी सिखाती है।
छात्रों और वर्किंग प्रोफेशनल्स दोनों के लिए कार्यक्रम
आईआईएम लखनऊ और एफपीएसबी इंडिया की यह साझेदारी फाइनेंशियल प्लानिंग में एक सर्टिफिकेट कार्यक्रम पेश करेगी, जो शैक्षणिक सत्र 2024-25 में शुरू होगा, और छात्रों और वर्किंग प्रोफेशनल्स दोनों के लिए उपलब्ध होगा।
कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए, एफपीएसबी इंडिया के सीईओ कृष्ण मिश्रा ने सहयोग के बारे में अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि हम फाइनेंशियल प्लानिंग शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए आईआईएम लखनऊ के साथ साझेदारी करके उत्साहित हैं। भारत सहित 28 क्षेत्रों में सक्रिय एफपीएसबी न केवल पेशेवरों को प्रमाणित करता है बल्कि उद्योग मानक भी निर्धारित करता है।
Also read IIM Sambalpur PhD Programme 2024: आईआईएम संबलपुर ने हाइब्रिड मोड में शुरू किया पीएचडी प्रोग्राम
छात्रों को कौशल और ज्ञान से लैस करना जरूरी
इस कार्यक्रम को शुरू करने की आवश्यकता के बारे में बोलते हुए प्रो. विकास श्रीवास्तव आईआईएम लखनऊ के डीन (प्रोग्राम्स) ने कहा कि जैसा कि हम लगातार विकसित हो रहे वित्तीय माहौल से गुजर रहे हैं, हमारे छात्रों को वित्तीय योजना में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए कौशल और ज्ञान से लैस करना जरूरी है। आईआईएम लखनऊ की एफपीएसबी इंडिया के साथ साझेदारी इस महत्वपूर्ण आवश्यकता को पूरा करने और कुशल वित्तीय योजनाकारों की एक पीढ़ी को बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच