MMMUT 2025 B.Tech Cutoff List: एमएमएमयूटी बीटेक कटऑफ लिस्ट mmmut.ac.in पर जारी, कंप्यूटर साइंस पॉपुलर ब्रांच

एमएमएमयूटी काउंसलिंग की पहली कटऑफ लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 2 जुलाई तक होना है। डॉक्यूमेंट्स पहले ही ऑनलाइन सबमिट कराए जा चुके हैं। पहले दिन शनिवार शाम 7 बजे तक 267 उम्मीदवारों का वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा हो चुका था।

इस बार 1189 सीटों के लिए कुल 4039 छात्रों ने आवेदन किया था। (आधिकारिक वेबसाइट)
इस बार 1189 सीटों के लिए कुल 4039 छात्रों ने आवेदन किया था। (आधिकारिक वेबसाइट)

Saurabh Pandey | June 30, 2025 | 11:50 AM IST

नई दिल्ली : मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी), गोरखपुर ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीटेक एडमिशन की पहली कटऑफ सूची जारी कर दी है।

इस बार 1189 सीटों के लिए कुल 4039 छात्रों ने आवेदन किया था। इनमें से 285 छात्रों को उनकी पहली चॉइस के अनुसार सीट आवंटित की गई है, जबकि 659 छात्रों को उनकी शीर्ष तीन पसंदों में से एक में प्रवेश मिला।

एमएमएमयूटी काउंसलिंग में कुल 1189 बीटेक सीटों में से 1086 उत्तर प्रदेश के छात्रों के लिए आरक्षित हैं, जबकि 103 सीटें अन्य राज्यों के छात्रों के लिए आवंटित हैं। लगभग 3700 आवेदक उत्तर प्रदेश से और 339 अन्य राज्यों से थे।

MMMUT Gorakhpur cutoff 2025: कंप्यूटर साइंस सबसे पॉपुलर ब्रांच

एमएमएमयूटी काउंसलिंग के लिए कटऑफ लिस्ट में कंप्यूटर साइंस सबसे पॉपुलर ब्रांच रही। जेईई मेन में हाई रैंक लाने वाले छात्रों ने सबसे ज्यादा अप्लाई इसी ब्रांच में किया। यहां सामान्य कोटे में रैंक 18091 से 62179 तक के छात्रों को एडमिशन मिला है। वहीं, अन्य राज्यों के लिए रिजर्व 10% सीटों में भी सबसे ज्यादा डिमांड कंप्यूटर साइंस की रही, जहां कटऑफ रैंक 40229 से शुरू होकर 66331 पर क्लोज हुई।

MMMUT Gorakhpur cutoff: सीटों का वितरण

  • कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (सीएसई) - 255 सीटें
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) - 180 सीटें
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (ईई) - 120 सीटें
  • सिविल इंजीनियरिंग - 120 सीटें
  • सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) - 120 सीटें

MMMUT Gorakhpur cutoff 2025: वरीयता के आधार पर सीट आवंटन

बीटेक एडमिशन के लिए पसंदीदा ब्रांच के आंकड़ों की बात करें तो 285 उम्मीदवारों को उनकी पहली चॉइस, 225 को दूसरा, 149 को तीसरी, 95 को चौथी, 109 को पांचवी, 148 को छठवीं, 54 को सातवीं और 25 उम्मीदवारों को उनकी आठवीं चॉइस की ब्रांच अलॉट हुई।

Also read JEE Advanced Toppers List 2025: जेईई एडवांस्ड टॉपर्स लिस्ट jeeadv.ac.in पर जारी, मेल - फीमेल रैंक होल्डर जानें

शाखा (Branch)
होम स्टेट रैंक (ओपनिंग – क्लोजिंग)
अन्य राज्य रैंक (ओपनिंग – क्लोजिंग)
कंप्यूटर साइंस (CSE)
18091 – 62179
40229 – 66331
सूचना प्रौद्योगिकी (IT)
62574 – 72492
66468 – 74765
इलेक्ट्रॉनिक्स (ECE)
35553 – 80967
65896 – 83366
इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT)
73543 – 84249
83901 – 89347
इलेक्ट्रिकल (EE)
58540 – 97588
86406 – 99383
मैकेनिकल (ME)
76387 – 108446
86327 – 107423
सिविल (CE)
66915 – 120088
82024 – 120311
केमिकल (ChE)
98938 – 122513
104671 – 116448
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications