IIM CAT Registration 2025: आईआईएम कैट रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 13 सितंबर; परीक्षा तिथि और आवेदन के चरण जानें
Abhay Pratap Singh | September 12, 2025 | 10:19 AM IST | 2 mins read
आईआईएम कॉमन एडमिशन टेस्ट 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक कल शाम 5:00 बजे के बाद निष्क्रिय कर दी जाएगी।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebookनई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान, कोझिकोड (IIM Kozhikode) की ओर से 13 सितंबर को कॉमन एडमिशन टेस्ट 2025 (CAT 2025) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। पात्रता मानदंड पूरा करने वाले उम्मीवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in के माध्यम से आईआईएम कैट 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Free CAT 2026 practice: Full mock test | Sample Paper- Quant | VARC | DILR | Last 10 years PYQ's
CAT PYQs with solutions: Quant | VARC | DILR | RC | 2 Months Revision Plan | College List
Plan your CAT Success: Topic-wise weightage | IIM cutoffs 2026 | Top 100 B-Schools Placements
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-hour CAT masterclass | Free open mock before the actual exam
आवेदकों के पास न्यूनतम 50% अंकों या समकक्ष सीजीपीए (एससी/एसटी/ पीडब्ल्यूडी के लिए 45%) के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, व्यावसायिक डिग्री सीए/ सीएस/ आईसीडब्ल्यूए (CMA)/ इंस्टीट्यूट ऑफ एक्चुअरीज ऑफ इंडिया के फेलो (FIAI) उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र हैं।
आईआईएम कैट 2025 रजिस्ट्रेशन करने के लिए एससी/ एसटी/ दिव्यांग कैटेगरी के आवेदकों को 1,300 रुपए तथा अन्य सभी श्रेणी के कैंडिडेट को 2,600 रुपए शुल्क देना होगा। कॉमन एडमिशन टेस्ट 2025 के लिए पंजीकरण 1 अगस्त से शुरू है। कैट स्कोर का उपयोग आईआईएम और अन्य शीर्ष बी-स्कूलों में स्नातकोत्तर प्रबंधन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के लिए आईआईएम कैट 2025 परीक्षा 30 नवंबर को आयोजित की जाएगी। आईआईएम कैट 2025 एडमिट कार्ड 5 नवंबर को उपलब्ध करा दिया जाएगा, जिसे उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे। कैट 2025 रिजल्ट जनवरी, 2026 में जारी किया जा सकता है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, कैट का आयोजन लगभग 170 शहरों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। आवेदन के दौरान उम्मीदवार 5 परीक्षा केंद्रों का चयन कर सकते हैं। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आईआईएम कैट की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
IIM CAT 2025 Registration: आवेदन के चरण जानें
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आईआईएम कैट रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- आईआईएम कैट की वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार