IIM CAT Notification 2026: आईआईएम कैट नोटिफिकेशन जारी, 3 अगस्त से शुरू होगा पंजीकरण; आवेदन प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | July 25, 2026 | 07:52 PM IST | 2 mins read
कैट 2026 का आयोजन आईआईएम इंदौर द्वारा किया जा रहा है। कैट स्कोर 2026 की वैधता 31 दिसंबर, 2027 तक रहेगी।
नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, इंदौर (IIM Indore) ने आज कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। कैट 2026 नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimca.tac.in पर जाकर 3 अगस्त को सुबह 10:00 बजे से 15 सितंबर, 2026 को शाम 5:00 बजे तक पंजीकरण कर सकते हैं।
कैट रजिस्ट्रेशन फीस 2026 के रूप में एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के व्यक्तियों को 1350 रुपये और अन्य सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 2700 रुपये का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। कैट पंजीकरण 2026 के समय आरक्षित वर्ग और पीएच उम्मीदवारों को जाति प्रमाण पत्र व दिव्यांग सर्टिफिकेट अपलोड करना अनिवार्य है।
उम्मीदवार के पास किसी यूनिवर्सिटी या संस्थान से कम से कम 50% अंकों या समकक्ष CGPA में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। एससी, एसटी व पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट को शैक्षणिक योग्यता में 5% की छूट दी गई है। अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल हो रहे या परिणाम नतीजों का इंतजार कर रहे उम्मीदवार भी आवेदन के लिए पात्र होंगे।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, आवेदकों को 5 पसंदीदा परीक्षा शहर के चयन का विकल्प दिया गया है। पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त के बाद अभ्यर्थियों को उनके पसंदीदा शहरों में से एक शहर आवंटित किया जाएगा। यदि किसी कैंडिडेट को उनका पसंदीदा शहर नहीं मिला है, तो पास के किसी शहर में उनका परीक्षा केंद्र होगा।
आईआईएम कैट नोटिफिकेशन 2026 के अनुसार, कैट 2026 एडमिट कार्ड 4 नवंबर को जारी किया जाएगा। कैट 2026 एग्जाम 29 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। कैट रिजल्ट जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की उम्मीद है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आईआईएम कैट 2026की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
IIM CAT Registration 2026: पंजीकरण प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आईआईएम कैट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- कैट की ऑफिशियल वेबसाइट https://iimcat.ac.in/ पर जाएं।
- कैट 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- कैट एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]दिल्ली विवि ने सोनम वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कुछ कॉलेजों के प्राचार्यों की पोस्ट पर छिड़ा विवाद
कुछ कॉलेजों के प्राचार्यों द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट के बाद शिक्षकों और छात्रों के कुछ वर्गों ने इसकी आलोचना की।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल