Trusted Source Image

IGNOU Mega Campus Placement Drive 2026: इग्नू में मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन, 350 से ज्यादा नौकरियां

Saurabh Pandey | July 22, 2026 | 10:46 AM IST | 2 mins read

इग्नू के दिल्ली स्थित मुख्यालय पर 27 और 28 जुलाई को दो दिवसीय मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाना है, जिसमें 350 से ज्यादा नौकरियां होंगी। इच्छुक उम्मीदवार दोनों ही दिन सुबह 10 बजे से इसमें शामिल हो सकेंगे।

इस अभियान में बजाज लाइफ इंश्योरेंस इंश्योरेंस रिलेशनशिप मैनेजर और सीनियर फाइनेंशियल सर्विस मैनेजर के पदों के लिए कम से कम 25 उम्मीदवारों की भर्ती करेगी।(आधिकारिक वेबसाइट)
इस अभियान में बजाज लाइफ इंश्योरेंस इंश्योरेंस रिलेशनशिप मैनेजर और सीनियर फाइनेंशियल सर्विस मैनेजर के पदों के लिए कम से कम 25 उम्मीदवारों की भर्ती करेगी।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) 27 और 28 जुलाई को दो दिवसीय मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन करेगा, जिसमें छात्रों और स्नातकों को विभिन्न क्षेत्रों में 350 से अधिक नौकरियों के लिए आवेदन करने का अवसर मिलेगा। इस भर्ती अभियान में बैंकिंग, इंश्योरेंस, एविएशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मार्केटिंग, डेटा एनालिटिक्स जैसी अग्रणी कंपनियां एक मंच पर एकत्रित होंगी।

यह रिक्रूटमेंट ड्राइव नई दिल्ली के मैदान गढ़ी में इग्नू हेडक्वार्टर के डॉ. बी.आर. अंबेडकर कन्वेंशन सेंटर में दोनों दिन सुबह 10 बजे से होगी। यह भर्ती अभियान इग्नू के छात्रों, पूर्व छात्रों, नए स्नातकों और अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए ओपन है।

IGNOU Mega Campus Placement Drive: पात्रता मानदंड

  1. योग्यता - किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट (B.A., B.Ed., B.Sc., B.Com, BBA, M.Com, PG डिप्लोमा, डिप्लोमा प्रोग्राम)। पास-आउट, फ्रेशर्स और फाइनल सेमेस्टर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
  2. स्किल - बातचीत करने की क्षमता, टीमवर्क, क्रिएटिविटी, परिस्थितियों के अनुसार ढलने की क्षमता (Adaptability), समय प्रबंधन, डिजिटल साक्षरता, साथ ही जॉब रोल के अनुसार अतिरिक्त स्किल।

IGNOU Mega Campus Placement Drive: प्लेसमेंट ड्राइव के लिए डॉक्यूमेंट्स

  1. अपडेटेड सीवी (कम से कम 2 कॉपी)
  2. सरकार द्वारा जारी आईडी, इग्नू आई-कार्ड
  3. पासपोर्ट-साइज फोटो
  4. एजुकेशनल सर्टिफिकेट
  5. अनुभव प्रमाण-पत्र (यदि कोई हो)

Also read Bihar OFSS Admission 2026: कक्षा 11 में प्रवेश के लिए 5 अगस्त से आवेदन फिर शुरू, जानें कौन कर सकेगा अप्लाई

IGNOU Mega Campus Placement Drive: पंजीकरण कैसे करें?

इस मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में जो भी उम्मीदवार भाग लेना चाहते हैं, उन्हें IGNOU कैंपस प्लेसमेंट सेल द्वारा शेयर किए गए गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। उन्हें प्लेसमेंट ड्राइव के दिन अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों और रिज्यूमे की प्रतियां सहित आवश्यक दस्तावेज भी साथ लाने होंगे।

IGNOU Mega Campus Placement Drive: इन कंपनियों में नौकरी का मौका

इस अभियान में बजाज लाइफ इंश्योरेंस इंश्योरेंस रिलेशनशिप मैनेजर और सीनियर फाइनेंशियल सर्विस मैनेजर के पदों के लिए कम से कम 25 उम्मीदवारों की भर्ती करेगी। कंपनी 3 लाख से 3.5 लाख रुपये के बीच वार्षिक वेतन पैकेज के साथ प्रोत्साहन भी दे रही है। बजाज कैपिटल इंश्योरेंस ब्रोकिंग भी टेलीसेल्स और ब्रांच सेल्स के पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती करेगी, जिनका मासिक वेतन लगभग 25,000 रुपये होगा।

इनके अलावा, कंपनियां कस्टमर सपोर्ट, सप्लाई चेन मैनेजमेंट, एआई, मार्केटिंग, यूआई/यूएक्स डिजाइन और डेटा एनालिटिक्स में भी नौकरियां देंगी। कुछ पदों के लिए वेतन पैकेज 12 लाख रुपये प्रति वर्ष तक है, जो कंपनी, जॉब प्रोफाइल और उम्मीदवार की योग्यता पर निर्भर करता है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications