IIM Cat Registration 2026: आईआईएम कैट रजिस्ट्रेशन विंडो जल्द होगी बंद, iimcat.ac.in पर 22 सितंबर तक करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | September 17, 2026 | 03:08 PM IST | 2 mins read
नोटिस में कहा गया कि, “आखिरी समय की जल्दबाजी से बचने के लिए समय रहते रजिस्ट्रेशन करा लें। किसी भी हाल में 22 सितंबर, 2026 की डेडलाइन को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।”
नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर की ओर से कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 के लिए पंजीकरण विंडो जल्द ही बंद कर दी जाएगी। अभी तक आवेदन नहीं करने वाले इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अंतिम तिथि 22 सितंबर (शाम 5:00 बजे) तक आईआईएम कैट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
आईआईएम कैट रजिस्ट्रेशन फीस 2026 के रूप में सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 2700 रुपये और एससी/ एसटी/ दिव्यांग व्यक्तियों को 1350 रुपये का भुगतान करना होगा। आईआईएम कैट 2026 पंजीकरण लिंक 3 अगस्त से सक्रिय है। इससे पहले, ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि 15 सितंबर निर्धारित थी।
IIM CAT Eligibility 2026: शैक्षणिक योग्यता
- किसी भी विषय में कम से कम 50% अंकों में स्नातक (UG) डिग्री वाले उम्मीदवार कैट 2026 के लिए आवेदन के पात्र हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 5 प्रतिशत की छूट दी गई है।
- कैट मुख्य रूप से 22 भारतीय प्रबंधन संस्थानों में MBA/PGP जैसे मैनेजमेंट कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। कैट स्कोर के आधार पर देश के कई अन्य मैनेजमेंट संस्थानों और शीर्ष बिजनेस स्कूलों में भी प्रवेश मिलता है।
Also read Noida MBA Student Suicide: नोएडा में एमबीए छात्र ने बिल्डिंग की 22वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
आईआईएम कैट 2026 का आयोजन 29 नवंबर, 2026 (रविवार) को तीन सत्रों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट CBT) मोड में किया जाएगा। प्रत्येक सत्र का समय 2 घंटे है। कैट 2026 एडमिट कार्ड 4 नवंबर को उपलब्ध करा दिया जाएगा। आईआईएम इंदौर द्वारा कैट 2026 परीक्षा देशभर के 170 शहरों में कराई जाएगी।
नोटिस में कहा गया कि, “आखिरी समय की जल्दबाजी से बचने के लिए समय रहते रजिस्ट्रेशन करा लें। किसी भी हाल में 22 सितंबर, 2026 की डेडलाइन को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।” पेपर में तीन सेक्शन वीएआरसी, डीआईएलआर और क्यूए से कुल 68 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।
IIM CAT Admission Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आईआईएम कैट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- कैट की आधिकारिक वेबसाइट https://iimcat.ac.in पर जाएं।
- पंजीकरण करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें, फीस जमा करें और सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल