IIM CAT Exam 2025: आईआईएम कैट परीक्षा के लिए दो दिन शेष; दस्तावेज, प्रतिबंधित सामग्री, ड्रेस कोड जानें
Abhay Pratap Singh | November 28, 2025 | 12:56 PM IST | 2 mins read
आईआईएम कैट 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebookनई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान, कोझिकोड (IIM Kozhikode) की ओर कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 परीक्षा 30 नवंबर को देशभर के लगभग 170 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए कैट 2025 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर उपलब्ध करा दिया गया है।
CAT 2026: Registration Guide | Modern Maths | 15 CAT Myths | Toppers’ Secrets
New: Mock Test Series | Past 10 years CAT QP's | 2025 Weightage
PYQ's: Quant | VARC | DILR | RC | Quadratic Equation Ques | Time and Work Ques
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock before Actual Exam
आवश्यक दस्तावेज -
कैट 2025 एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। कैंडिडेट को परीक्षा केंद्र पर कैट एडमिट कार्ड 2025 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा, इसके बिना उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
रिपोर्टिंग व एग्जाम टाइम -
उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 30 से 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। कैट 2025 परीक्षा तीन पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक, तीसरी पाली शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक होगी।
Also read IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने मैनेजमेंट में पीएचडी कार्यक्रम शुरू किया, 16 फरवरी लास्ट डेट
प्रतिबंधित सामग्री -
आईआईएम सीएटी 2025 परीक्षा केंद्र में स्मार्टफोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, पेजर, स्मार्टवॉच सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित है। इसके अलावा बैग, पेंसिल बॉक्स, नोटपैड या लिखित सामग्री लाने की अनुमति नहीं है। नियमों का उल्लंघन करने पर उम्मीदवार को परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा।
ड्रेस कोड -
उम्मीदवारों को धातु से बने आभूषण, बंद जूते, टोपी, जैकेट और जेब व बड़े बटन वाले कपड़े पहनने की अनुमति नहीं है। जिन अभ्यर्थियों के शरीर में धातु प्रत्यारोपण, पेसमेकर आदि लगा है, उन्हें इसके लिए चिकित्सा प्रमाण पत्र लाना होगा। परीक्षा केंद्र में मोजे, सादे पुलओवर, स्वेटर, कार्डिगन (बिना जेब वाले) पहनकर जाने की अनुमति है।
अंकन योजना व एग्जाम पैटर्न-
कैट 2025 मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। कॉमन एडमिट टेस्ट 2025 का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में किया जाएगा। पेपर में VARC से 24 प्रश्न, DILR से 22 प्रश्न और QA से 22 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल