IIM CAT 2025 Registration: आईआईएम कैट रजिस्ट्रेशन 1 अगस्त से iimcat.ac.in पर होगा शुरू, परीक्षा 30 नवंबर को
Abhay Pratap Singh | July 27, 2025 | 11:20 AM IST | 2 mins read
कॉमन एडमिशन टेस्ट 2025 का आयोजन भारत के 21 आईआईएम और अन्य शीर्ष बी-स्कूलों में एमबीए प्रोग्रामों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebookनई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थानों (IIM) ने सामान्य प्रवेश परीक्षा 2025 (CAT 2025) के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आईआईएम कैट की वेबसाइट iimcat.ac.in के माध्यम से 1 अगस्त से 13 सितंबर, 2025 तक आईआईएम कैट 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
CAT 2026: Registration Guide | Modern Maths | 15 CAT Myths | Toppers’ Secrets
New: 10 Repeated Quant Concepts | Past 10 years CAT QP's | 2025 Weightage
PYQ's: Quant | VARC | DILR | RC | Quadratic Equation Ques | Time and Work Ques
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock before Actual Exam
पात्रता मानदंडों के अनुसार, न्यूनतम 50% अंकों या समकक्ष सीजीपीए के साथ स्नातक की डिग्री पूरी करने वाले उम्मीदवार एमबीए प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। एससी/ एसटी/ दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को 5 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र भी आवेदन के पात्र हैं।
कॉमन एडमिशन टेस्ट 2025 के लिए पंजीकरण शुल्क में पिछले साल की तुलना में वृद्धि हुई है। एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को अब आवेदन शुल्क के रूप में 1,300 रुपए (पहले 1,250 रुपए) का भुगतान करना होगा। वहीं, सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए शुल्क 3,000 रुपए (पहले 2,500 रुपए) है।
Also read AIIMS NORCET 9 2025: एम्स नॉरसेट 9 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, आवेदन शुल्क, पात्रता मानदंड जानें
आईआईएम कैट 2025 नोटिफिकेशन के अनुसार, कैट 2025 परीक्षा 30 नवंबर को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र 5 नवंबर से 30 नवंबर तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे। कैट 2025 रिजल्ट जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में घोषित होने की उम्मीद है।
परीक्षा पैटर्न के अनुसार, कैट 2025 में वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC), डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (DILR), और क्वांटिटेटिव एबिलिटी (QA) सेक्शन को शामिल किया गया है। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। कैट एग्जाम देश भर के लगभग 170 शहरों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार पंजीकरण के दौरान अधिकतम 5 पसंदीदा परीक्षा केंद्र चुन सकते हैं।
CAT 2025 Notification Out: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैट 2025 रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- आईआईएम कैट की वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
- कैंडिडेट आवश्यक जानकारी के साथ पंजीकरण करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल