CAT 2025: कैट परीक्षा में सिर्फ एक महीना बाकी; एडमिट कार्ड डेट 5 नवंबर, जानें प्रिपरेशन टिप्स, टॉप एमबीए कॉलेज
Santosh Kumar | October 30, 2025 | 02:46 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके कैट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebookनई दिल्ली: कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2025 के लिए बस एक महीना बाकी है, जो 30 नवंबर को तीन स्लॉट में आयोजित किया जाएगा। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) कोझिकोड द्वारा आयोजित कैट परीक्षा, देश के शीर्ष एमबीए प्रोग्रामों में प्रवेश का प्रवेश द्वार है। पंजीकरण प्रक्रिया 20 सितंबर को समाप्त हुई और अब उम्मीदवार एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। कैट 2025 एडमिट कार्ड 5 नवंबर से आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।
CAT 2026: Registration Guide | Modern Maths | 15 CAT Myths | Toppers’ Secrets
New: 10 Repeated Quant Concepts | Past 10 years CAT QP's | 2025 Weightage
PYQ's: Quant | VARC | DILR | RC | Quadratic Equation Ques | Time and Work Ques
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock before Actual Exam
उम्मीदवार पोर्टल पर अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके कैट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। कैट एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, स्लॉट समय, उम्मीदवार की फोटो और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश शामिल होंगे।
IIM CAT 2025 Admit Card: परीक्षा के लिए आवश्यक दस्तावेज
कैट 2025 परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस) लाना आवश्यक है। प्रवेश पत्र में किसी भी प्रकार की विसंगति होने पर, अभ्यर्थी तुरंत हेल्पडेस्क से संपर्क करें।
कैट 2025 परीक्षा पैटर्न पिछले वर्षों की तरह ही रहेगा, जिसमें कुल 66 से 68 प्रश्न होंगे। परीक्षा 3 खंडों में विभाजित है: वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग, और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड।
CAT Admit Card 2025: अंतिम समय में तैयारी के सुझाव
परीक्षा में अब केवल एक महीना बाकी है, ऐसे में उम्मीदवार पहले सिलेबस को मजबूत करें, फिर मॉक टेस्ट दें। रोजाना 6-8 घंटे पढ़ाई करें, कमजोर क्षेत्रों पर अधिक ध्यान दें। हर हफ्ते 2 मॉक टेस्ट दें और गलतियों का विश्लेषण करें।
समय प्रबंधन पर ध्यान दें, परीक्षा में सेक्शनल टाइमिंग सख्त होती है। देश में 21 आईआईएम और 1,000 से अधिक बिजनेस स्कूल कैट स्कोर के आधार पर प्रवेश देते हैं। शीर्ष कॉलेजों में कटऑफ आमतौर पर 99+ पर्सेंटाइल के आसपास होती है।
Also read NIRF MBA Ranking 2025: आईआईएम अहमदाबाद शीर्ष पर बरकरार, आईआईएम लखनऊ 5 साल बाद टॉप 5 में, देखें लिस्ट
Top MBA Colleges in India 2025: भारत के 10 टॉप एमबीए कॉलेज
शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 में शीर्ष 10 एमबीए कॉलेजों की सूची नीचे दी गई तालिका में दी गई है-
|
रैंक |
संस्थान का नाम |
शहर |
राज्य |
स्कोर |
|---|---|---|---|---|
|
1 |
भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद |
अहमदाबाद |
गुजरात |
83.32 |
|
2 |
भारतीय प्रबंधन संस्थान बेंगलूरु |
बेंगलूरु |
कर्नाटक |
81.16 |
|
3 |
भारतीय प्रबंधन संस्थान कोझिकोड |
कोझिकोड |
केरल |
77.90 |
|
4 |
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली |
नई दिल्ली |
दिल्ली |
76.25 |
|
5 |
भारतीय प्रबंधन संस्थान कोलकाता |
कोलकाता |
पश्चिम बंगाल |
75.07 |
|
6 |
भारतीय प्रबंधन संस्थान मुंबई |
मुंबई |
महाराष्ट्र |
74.73 |
|
7 |
भारतीय प्रबंधन संस्थान लखनऊ |
लखनऊ |
उत्तर प्रदेश |
74.43 |
|
8 |
भारतीय प्रबंधन संस्थान इंदौर |
इंदौर |
मध्य प्रदेश |
73.53 |
|
9 |
एक्सएलआरआई - जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट |
जमशेदपुर |
झारखंड |
68.13 |
|
10 |
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे |
मुंबई |
महाराष्ट्र |
67.16 |
अगली खबर
]क्यूएस एक्जीक्यूटिव एमबीए इंटरनेशनल ट्रेड रैंकिंग में आईआईएम कलकत्ता टॉप 10 संस्थानों में शामिल
संस्थानों की यह रैंकिंग व्यापार कार्यक्रम सामग्री, स्नातक परिणाम, उद्योग जुड़ाव, नवीन शिक्षण और शैक्षणिक प्रतिष्ठा जैसे कारकों के आधार पर तय की जाती है। आईआईएम-सी ने कुल 78.3 अंक हासिल किए हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल