IIM CAT Answer Key 2025: कैट आंसर की पीडीएफ कल होगी जारी, iimcat.ac.in से कर सकेंगे डाउनलोड
Santosh Kumar | December 3, 2025 | 07:51 PM IST | 2 mins read
आईआईएम कैट आंसर की 2025 से कैंडिडेट अपने जवाब चेक कर सकेंगे और अपने एक्सपेक्टेड स्कोर का अंदाजा लगा सकेंगे।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebookनई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट (आईआईएम) कोझिकोड ने कल कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2025 के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी करने की घोषणा की। 30 नवंबर को 3 शिफ्ट में हुए एग्जाम की आंसर की पीडीएफ ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर उपलब्ध होगी। कैट 2025 आंसर की से कैंडिडेट अपने जवाब चेक कर सकेंगे और अपने एक्सपेक्टेड स्कोर का अंदाजा लगा सकेंगे। आईआईएम कोझिकोड आंसर की के साथ रिस्पॉन्स शीट भी जारी करेगा।
Free CAT 2026 practice: Full mock test | Sample Paper- Quant | VARC | DILR | Last 10 years PYQ's
CAT PYQs with solutions: Quant | VARC | DILR | RC | 2 Months Revision Plan | College List
Plan your CAT Success: Topic-wise weightage | IIM cutoffs 2026 | Top 100 B-Schools Placements
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-hour CAT masterclass | Free open mock before the actual exam
आईआईएम कैट 2025 आंसर की स्लॉट-वाइज (स्लॉट 1, 2, और 3) में उपलब्ध होगी, जिसमें वीएआरसी, डीआईएलआर, और क्यूए सेक्शन के सही जवाब होंगे। कैट 2025 परीक्षा 170 शहरों में 339 टेस्ट सेंटर पर आयोजित की गई।
CAT Answer Key 2025: कैट आंसर की ऑब्जेक्शन डेट
कैट 2025 आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से 10 दिसंबर तक सक्रिय रहेगी। कैंडिडेट ऑनलाइन फॉर्म भरकर किसी भी गलत जवाब पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे, जिसके लिए उम्मीदवारों को फीस भी देनी होगी।
ऑब्जेक्शन क्लियर करने के बाद, फाइनल आंसर की जारी की जाएगी, रिजल्ट जनवरी 2026 में जारी किया जाएगा। मार्किंग स्कीम के अनुसार, सही जवाब के लिए +3 मार्क्स दिए जाएंगे और गलत जवाब के लिए -1 मार्क्स काटे जाएंगे।
Also read CAT 2025 Exam LIVE: कैट स्लॉट 1, 2, 3 एग्जाम एनालिसिस जारी, आंसर की, क्वेश्चन पेपर जानें
CAT 2025 Answer Key PDF: कैट आंसर की कैसे डाउनलोड करें?
कैंडिडेट नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके कैट 2025 आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे-
- ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर कैट 2025 लॉगिन विंडो लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉगिन करें।
- आईआईएम कैट 2025 आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करें।
- अंको की गणना करें और विसंगति होने पर आपत्ति दर्ज करें।
एक्सपर्ट एनालिसिस के मुताबिक, आईआईएम कैट स्लॉट 3 एग्जाम, स्लॉट 1 और 2 से थोड़ा अधिक मुश्किल रहा। कैट स्लॉट 2 उम्मीदवारों के लिए थोड़ा मुश्किल रहा। स्लॉट 1 आसान से मीडियम रहा, एग्जाम पैटर्न में कोई बदलाव नहीं था।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार