IIM CAT 2024 Answer Key: कैट आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का अंतिम मौका आज; 24 नवंबर को हुई थी परीक्षा
Santosh Kumar | December 5, 2024 | 10:36 AM IST | 2 mins read
आईआईएम कलकत्ता द्वारा कैट 2024 आंसर की को चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को आज (5 दिसंबर) रात 11:55 बजे तक का समय दिया गया है।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebookनई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) कलकत्ता आज यानी 5 दिसंबर को कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट 2024) की आंसर-की के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने की विंडो बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों को लगता है कि कैट आंसर-की 2024 में कोई त्रुटि है, वे आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in के जरिए अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। कैट 2024 एग्जाम आईआईएम कलकत्ता द्वारा 24 नवंबर को आयोजित किया गया था। कैट आंसर-की 2024 के खिलाफ आपत्ति उठाने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
CAT 2026: Registration Guide | Modern Maths | 15 CAT Myths | Toppers’ Secrets
New: 10 Repeated Quant Concepts | Past 10 years CAT QP's | 2025 Weightage
PYQ's: Quant | VARC | DILR | RC | Quadratic Equation Ques | Time and Work Ques
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock before Actual Exam
आईआईएम कलकत्ता द्वारा कैट 2024 आंसर की को चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को आज (5 दिसंबर) रात 11:55 बजे तक का समय दिया गया है। उम्मीदवार प्रति प्रश्न 1200 रुपये का शुल्क देकर आपत्तियां उठा सकते हैं।
कैट उत्तर कुंजी 2024 और रिस्पांस शीट डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। कैट स्लॉट 1, स्लॉट 2, स्लॉट 3 उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है।
CAT Result 2024: कैट रिजल्ट डेट 2024
कैट 2024 परीक्षा में 2.93 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। कैट 2024 परिणाम जनवरी 2025 के दूसरे सप्ताह में आने की उम्मीद है।
यदि उम्मीदवार की आपत्ति स्वीकार कर ली जाती है, तो शुल्क वापस कर दिया जाएगा और CAT 2024 की अंतिम आंसर-की जारी की जाएगी। आवेदक प्रोविजनल आंसर-की से मिलान करके अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।
Also read CAT Answer Key 2024: कैट आंसर-की, रिस्पांस शीट iimcat.ac.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
CAT Answer Key 2024: कैट आंसर-की पर आपत्ति कैसे दर्ज करें ?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके कैट 2024 उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर कैट 2024 पंजीकृत आईडी लॉगिन करें।
- नया पेज खुलेगा। यहां कैट 2024 आंसर-की टैब पर जाएं।
- यदि CAT 2024 Answer Key में त्रुटि है तो आपत्ति दर्ज करें।
- प्रश्न आईडी दर्ज करें जिसे आप चुनौती देना चाहते हैं और सही उत्तर चुनें।
- प्रति प्रश्न 1,200 रुपये की आपत्ति शुल्क का भुगतान करें और जमा करें।
- चुनौतियों की समीक्षा करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल