IIM Ahmedabad Admission 2026: आईआईएम अहमदाबाद के जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम में प्रवेश शुरू, जल्द करें अप्लाई
Abhay Pratap Singh | March 20, 2026 | 03:37 PM IST | 2 mins read
आईआईएम-ए के जीएमपी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए मिडिल ईस्ट, जीसीसी, यूरोप, भारत और दक्षिण एशिया सहित दुनियाभर के अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अहमदाबाद (IIM Ahmedabad) ने जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम (GMP) के 24वें बैच के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.iima.ac.in पर जाकर अंतिम तिथि 22 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
पात्रता मानदंड के अनुसार, आवेदक के पास डिप्लोमा, स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री हो। साथ ही, किसी भी कार्यक्षेत्र या उद्योग में कम से कम 5 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए। इंटर्नशिप और प्रशिक्षण अवधि को अनुभव में नहीं गिना जाता है।
आईआईएम अहमदाबाद के जीपीएम प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू करने के लिए 3,675 रुपये पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। बैच की शुरुआत 29 मार्च, 2026 से की जाएगी और इसकी अवधि 6 से 8 महीने (22-32 सप्ताह) की होगी।
दुबई (यूएई) स्थित नॉलेज एंड ह्यूमन डेवलपमेंट अथॉरिटी (KHDA) से मान्यता प्राप्त जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम मध्यम से वरिष्ठ स्तर के पेशेवरों के लिए तैयार किया गया है। इस कार्यक्रम में मिडिल ईस्ट, जीसीसी, यूरोप, भारत और दक्षिण एशिया सहित दुनियाभर के अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए आमंत्रित किया गया है।
यह प्रोग्राम 100 ब्लेंडेड सेशंस के माध्यम से संचालित किया जाएगा, जिसमें आईआईएम अहमदाबाद और हार्वर्ड के वास्तविक केस स्टडीज के जरिए प्रतिभागियों की व्यावसायिक समझ और नेतृत्व क्षमता विकसित की जाएगी। साथ ही, 10 दिवसीय इमर्शन प्रोग्राम के तहत दुबई और अहमदाबाद स्थित परिसरों में अध्ययन का अवसर मिलेगा।
आईआईएमए - दुबई कैंपस के डीन प्रो. सुनील शर्मा ने कहा, “जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम के माध्यम से संस्थान मध्य पूर्व, दक्षिण एशिया और यूरोप में कार्यरत पेशेवरों के लिए केस-आधारित पढ़ाई का तरीका उपलब्ध करा रहा है। इस कार्यक्रम के जरिए प्रतिभागियों की निर्णय क्षमता मजबूत होगी और वे अनिश्चित परिस्थितियों में नेतृत्व करने के लिए तैयार होंगे।”
अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए आईआईएम अहमदाबाद की ऑफिशियल वेबसाइट iima.ac.in पर विजिट कर सकते हैं। उम्मीदवार किसी भी प्रश्न या सहायता के लिए 74000 84306 और contactus@timespro.com के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
IIM Ahmedabad General Management Program: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आवेदन पत्र भर सकते हैं:
- आधिकारिक पोर्टल www.iima.ac.in/iima-dubai-campus/exed-dubai/gmp पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘अप्लाई नाउ’ टैब पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी दर्ज करें और ऑनलाइन माध्यम में आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]IAT 2026 Registration: आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट रजिस्ट्रेशन iiseradmission.in पर शुरू; परीक्षा 7 जून को
शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए सभी आईआईएसईआर परिसरों में स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 मार्च से शुरू है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’