IIFT Admissions 2024: आईआईएफटी पीएचडी मैनेजमेंट प्रोग्राम के लिए पंजीकरण की डेट आगे बढ़ी, 15 जून तक करें आवेदन
Saurabh Pandey | June 11, 2024 | 06:46 PM IST | 1 min read
आईआईएफटी पीएचडी मैनेजमेंट प्रवेश प्रक्रिया में ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा शामिल है, जिसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
नई दिल्ली : भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए पीएचडी मैनेजमेंट प्रोग्राम पंजीकरण की आखिरी डेट को आगे बढ़ा दिया है। उम्मीदवार अब 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूर्णकालिक और अंशकालिक दोनों मोड में उपलब्ध यह कार्यक्रम अपने दिल्ली और कोलकाता परिसरों के लिए घरेलू और विदेशी उम्मीदवारों के लिए खुला है।
पीएचडी प्रबंधन कार्यक्रम में वित्त, संगठनात्मक व्यवहार और मानव संसाधन (ओबी और एचआर), रणनीति (Strategy),वैश्विक व्यापार संचालन और रसद (Global Trade Operations and Logistics),सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एप्लीकेशन मैनेजमेंट, मार्केटिंग और संचालन और सप्लाई चेन मैनेजमेंट जैसे विभिन्न क्षेत्रों को शामिल किया गया है।
IIFT Admissions 2024: परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड
आईआईएफटी पीएचडी मैनेजमेंट प्रवेश प्रक्रिया में ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा शामिल है, जिसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 26 जून, 2024 को उपलब्ध होंगे, जबकि परीक्षा 30 जून, 2024 को निर्धारित है।
आईआईएफटी पीएचडी मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षा का परिणाम जुलाई 2024 के दूसरे सप्ताह में घोषित किया जाएगा। इसके बाद जुलाई 2024 के चौथे सप्ताह में पर्सनल इंटरव्यू होंगे और फाइनल रिजल्ट अगस्त 2024 के दूसरे सप्ताह में घोषित किए जाएंगे।
IIFT PhD management Admissions 2024: आवेदन शुल्क
आईआईएफटी पीएचडी मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 2500 रुपये, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 1250 रुपये और विदेशी नागरिकों/एनआरआई के लिए 8500 रुपये है।
Also read UPSC NDA-NA II Correction Window: यूपीएससी एनडीए-एनए II आवेदन सुधार का आज आखिरी मौका
IIFT PhD management Admissions 2024: फेलोशिप
आईआईएफटी में फुलटाइम पीएचडी स्कॉलर पहले दो वर्षों के लिए 37,000 रुपये प्रति माह प्लस हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और शेष तीन वर्षों के लिए 42,000 रुपये प्रति माह प्लस HRA की फेलोशिप के लिए पात्र होंगे। छात्रवृत्ति की निरंतरता के लिए प्रदर्शन मूल्यांकन हर दो साल में आयोजित किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल