IGNOU June TEE 2025 Date Sheet: इग्नू जून टीईई रिवाइज्ड डेटशीट ignou.ac.in पर जारी, परीक्षा शेड्यूल जानें
Saurabh Pandey | April 29, 2025 | 05:31 PM IST | 1 min read
इग्नू ने ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग कार्यक्रमों के लिए जून 2025 टर्म-एंड परीक्षाओं (TEE) के लिए असाइनमेंट, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, फील्डवर्क जर्नल, प्रैक्टिकम रिपोर्ट, शोध प्रबंध और इंटर्नशिप रिपोर्ट जमा करने की समय सीमा को बढ़ाकर 30 अप्रैल, 2025 कर दिया है।
नई दिल्ली : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जून 2025 की टर्म एंड परीक्षा (टीईई) के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में नामांकित परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पर परीक्षा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
इग्नू जून टीईई परीक्षा पेन-एंड-पेपर मोड में ऑफलाइन आयोजित की जाएंगी। IGNOU TEE जून 2025 परीक्षा 2 जून से शुरू होगी और 11 जुलाई तक चलेगी।
IGNOU June TEE 2025: एडमिट कार्ड
इग्नू जून टीईई परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड मई 2025 में जारी होने की उम्मीद है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। एडमिट कार्ड में निम्नलिखित डिटेल्स शामिल होंगी-
- छात्र का नाम
- नामांकन संख्या
- परीक्षा केंद्र का नाम
- विषय कोड
- परीक्षा तिथियां और समय
- महत्वपूर्ण निर्देश
IGNOU June TEE 2025: विलंब शुल्क के साथ आवेदन प्रक्रिया
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जून टर्म एंड एग्जामिनेशन (TEE), 2025 के लिए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन प्रोग्राम के लिए आवेदन पत्र जमा भरने की समय सीमा बढ़ा दी है। अब इच्छुक और पात्र उम्मीदवार विलंब शुल्क के साथ अपना इग्नू आवेदन पत्र 29 अप्रैल से 4 मई तक जमा कर सकते हैं।
उम्मीदवार 29 अप्रैल से 4 मई तक 1,100 रुपये के विलंब शुल्क के साथ अपना IGNOU पंजीकरण फॉर्म 2025 जमा कर सकते हैं। IGNOU 2025 आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जून, 2025 टीईई के लिए ओडीएल और ऑनलाइन प्रोग्राम दोनों के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि में कोई और विस्तार नहीं किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा