IGNOU June TEE 2025: इग्नू जून टीईई रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट विलंब शुल्क के साथ 4 मई तक बढ़ी, एग्जाम डेट जानें
Saurabh Pandey | April 28, 2025 | 06:49 PM IST | 1 min read
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जून, 2025 टीईई के लिए ओडीएल और ऑनलाइन प्रोग्राम दोनों के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि में कोई और विस्तार नहीं किया जाएगा।
नई दिल्ली : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जून टर्म एंड एग्जामिनेशन (TEE), 2025 के लिए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन प्रोग्राम के लिए आवेदन पत्र जमा भरने की समय सीमा बढ़ा दी है। अब इच्छुक और पात्र उम्मीदवार विलंब शुल्क के साथ अपना इग्नू आवेदन पत्र 29 अप्रैल से 4 मई तक जमा कर सकते हैं।
उम्मीदवार 29 अप्रैल से 4 मई तक 1,100 रुपये के विलंब शुल्क के साथ अपना IGNOU पंजीकरण फॉर्म 2025 जमा कर सकते हैं। IGNOU 2025 आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जून, 2025 टीईई के लिए ओडीएल और ऑनलाइन प्रोग्राम दोनों के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि में कोई और विस्तार नहीं किया जाएगा।
IGNOU June TEE 2025: परीक्षा तिथि
इग्नू जून टीईई परीक्षा ओडीएल और ऑनलाइन प्रोग्राम्स के लिए 2 जून से 10 जुलाई तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। सुबह की शिफ्ट 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी, जबकि शाम की शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
IGNOU June TEE 2025: असाइनमेंट, प्रोजेक्ट जमा करने की डेट नजदीक
इग्नू ने ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग कार्यक्रमों के लिए जून 2025 टर्म-एंड परीक्षाओं (TEE) के लिए असाइनमेंट, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, फील्डवर्क जर्नल, प्रैक्टिकम रिपोर्ट, शोध प्रबंध और इंटर्नशिप रिपोर्ट जमा करने की समय सीमा को बढ़ाकर 30 अप्रैल, 2025 कर दिया है।
IGNOU June TEE 2025: असाइनमेंट जमा करने की प्रक्रिया
अभ्यर्थी क्षेत्रीय केंद्र द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार अपने अध्ययन केंद्र या क्षेत्रीय केंद्र में असाइनमेंट जमा कर सकते हैं। उन्हें असाइनमेंट पर अपनी संपर्क जानकारी (कार्यक्रम कोड, कोर्स कोड, नामांकन संख्या, ईमेल, फोन) शामिल करना आवश्यक है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग