IGNOU June TEE 2025: इग्नू जून टीईई परीक्षा के लिए असाइनमेंट, प्रोजेक्ट रिपोर्ट जमा करने की डेट 31 मई तक बढ़ी
Saurabh Pandey | May 2, 2025 | 11:25 AM IST | 2 mins read
इग्नू की तरफ से 1 मई, 2025 को जारी किए गए नोटिस में पुष्टि की गई है कि छात्रों को पर्याप्त समय प्रदान करने के लिए सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से कई शैक्षणिक दस्तावेजों को स्वीकार करने की समय सीमा बढ़ा दी गई है
नई दिल्ली : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने ओडीएल, ऑनलाइन कार्यक्रम, जीओएएल और ईवीबीबी के लिए जून टर्म-एंड-परीक्षाओं के लिए असाइनमेंट, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, फील्ड वर्क जर्नल, प्रैक्टिकम, शोध प्रबंध और इंटर्नशिप रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तिथि को 31 मई, 2025 तक आगे बढ़ा दिया गया है।
इससे पहले जून टीईई परीक्षाओं के लिए असाइनमेंट, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, फील्डवर्क जर्नल, प्रैक्टिकम रिपोर्ट, शोध प्रबंध इत्यादि को जमा करने की लास्ट डेट 30 अप्रैल 2025 तक थी।
इग्नू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर आधिकारिक नोटिस के माध्यम से बताया है कि ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) पाठ्यक्रम, ऑनलाइन कक्षाओं के साथ-साथ गुयाना ऑनलाइन एकेडमी ऑफ लर्निंग (GOAL) और एजुकेशन वाया ब्रॉडबैंड (EVBB) जैसे प्रोजेक्ट करने वाले छात्रों के लिए यह विस्तार है।
इग्नू की तरफ से 1 मई, 2025 को जारी किए गए नोटिस में पुष्टि की गई है कि छात्रों को पर्याप्त समय प्रदान करने के लिए सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से कई शैक्षणिक दस्तावेजों को स्वीकार करने की समय सीमा बढ़ा दी गई है।
IGNOU June TEE 2025: असाइनमेंट जमा करने की प्रक्रिया
अभ्यर्थी क्षेत्रीय केंद्र द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार अपने अध्ययन केंद्र या क्षेत्रीय केंद्र में असाइनमेंट जमा कर सकते हैं। उन्हें असाइनमेंट पर अपनी संपर्क जानकारी (कार्यक्रम कोड, कोर्स कोड, नामांकन संख्या, ईमेल, फोन) शामिल करना आवश्यक है।
यदि क्षेत्रीय केंद्र द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार केवल हार्ड कॉपी स्वीकार की जा रही है, तो दिए गए पते पर हाथ से लिखकर, साइन किया हुआ असाइनमेंट भेजें। यदि सॉफ्ट कॉपी स्वीकार की जा रही है, तो इन पर हस्ताक्षर और स्कैन होना चाहिए। यदि आपने अपने RC के रूप में SOGDS का विकल्प चुना है, तो अपने असाइनमेंट sogds@ignou.ac.in पर जमा करें।
प्रत्येक कोर्स के लिए असाइनमेंट को सिंगस दस्तावेज के रूप में जमा किया जाना चाहिए। अलग-अलग पेज जमा न करें और दो पाठ्यक्रमों के असाइनमेंट को एक ही दस्तावेज में न जोड़ें।
अगली खबर
]CG PET Admit Card 2025: सीजी पीईटी, पीपीएचटी एडमिट कार्ड vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी, जानें एग्जाम डेट
जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सीजी व्यापम ने एडमिट कार्ड के संबंध में आधिकारिक पोर्टल पर एक अधिसूचना जारी की है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम