IGNOU June 2024 TEE: इग्नू जून टीईई परीक्षा के लिए बिना विलंब शुल्क के आवेदन का कल आखिरी दिन, जानें योग्यता
Santosh Kumar | April 21, 2024 | 11:03 AM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को थ्योरी और प्रैक्टिकल कोर्स के लिए प्रति कोर्स 200 रुपये का भुगतान करना होगा। 22 अप्रैल के बाद आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से 1100 रुपये विलंब शुल्क लिया जाएगा।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) द्वारा जून 2024 टर्म एंड एग्जामिनेशन (टीईई) के लिए पंजीकरण विंडो कल यानी 22 अप्रैल को बंद हो जाएगी। परीक्षा मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए छात्रों को इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट exam.ignou.ac.in पर जाना होगा। 22 अप्रैल के बाद आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से विलंब शुल्क लिया जाएगा।
उम्मीदवारों को थ्योरी और प्रैक्टिकल कोर्स के लिए प्रति कोर्स 200 रुपये का भुगतान करना होगा। 22 अप्रैल के बाद आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से 1100 रुपये विलंब शुल्क लिया जाएगा। इग्नू जून टीईई परीक्षा के लिए विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई है।
इसके अलावा जनवरी 2023 से दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए, व्यावहारिक परीक्षाओं और परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त शुल्क है। 4 क्रेडिट तक प्रैक्टिकल परीक्षा शुल्क 300 रुपये और 4 क्रेडिट से ऊपर 500 रुपये प्रति कोर्स है। छात्रों को पोर्टल में टीईई के साथ प्रोजेक्ट इवैल्यूएशन और प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए ऑनलाइन शुल्क जमा करना आवश्यक है।
IGNOU TEE June 2024: शैक्षणिक योग्यता
पात्रता मानदंड की बात करें तो जिन छात्रों ने जुलाई 2023 सत्र में स्नातक (यूजी), स्नातकोत्तर (पीजी), डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, कार्यक्रमों में प्रथम वर्ष के लिए पंजीकरण कराया है, वे इग्नू टीईई जून सत्र की परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र हैं।
इसके अलावा, जो छात्र पिछले सेमेस्टर या वर्ष के लिए दिसंबर टीईई 2023 में उपस्थित हुए हैं, लेकिन परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख तक उनका परिणाम घोषित नहीं किया गया है, वे आवेदन कर सकते हैं।
Also read IGNOU June 2024 TEE: इग्नू जून 2024 टीईई असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक बढ़ाई गई
IGNOU June 2024 TEE Registration: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके इग्नू जून 2024 टीईई परीक्षा में भाग ले सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट exam.ignou.ac.in पर जाएं।
- आवेदन पत्र से जुड़े निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
- नीचे Declaration पर क्लिक करके Proceed पर क्लिक करें।
- अब अपना Enrollment No. और Program का नाम चुनकर Submit करें।
- आवेदन पत्र भरें, शुल्क का भुगतान करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल