IGNOU July 2026 Admission: इग्नू जुलाई री-रजिस्ट्रेशन की तिथि 15 जुलाई तक बढ़ी, ignou.ac.in पर करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | July 1, 2026 | 04:30 PM IST | 1 min read
इग्नू ने ओडीएल और ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए जुलाई 2026 के पुन: पंजीकरण की अंतिम तिथि को बढ़ा दी है।
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए ऑनलाइन पुनः पंजीकरण फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in के माध्यम से अंतिम तिथि 15 जुलाई तक इग्नू जुलाई 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, अगले सेमेस्टर या शैक्षणिक वर्ष में अपनी पढ़ाई जारी रखने के इच्छुक मौजूदा छात्रों के लिए पुनः पंजीकरण अनिवार्य है। अंतिम समय में तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए उम्मीदवार समय सीमा से काफी पहले ही री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।
इग्नू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “जुलाई 2026 सत्र के लिए ऑनलाइन पुनः पंजीकरण फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि को ओडीएल और ऑनलाइन मोड में पेश किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों के लिए 15 जुलाई, 2026 तक बढ़ा दिया गया है।”
यह विस्तारित समय-सीमा केवल जुलाई 2026 शैक्षणिक सत्र के री-रजिस्ट्रेशन (पुनः पंजीकरण) के लिए ही लागू है। यह सुविधा विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन और ओडीएल (दूरस्थ शिक्षा) माध्यम से संचालित सभी पात्र पाठ्यक्रमों के लिए उपलब्ध रहेगी।
आधिकारिक वेबसाइट में कहा गया कि यदि उम्मीदवार एक ही आवेदन के लिए दो बार भुगतान करते हैं, तो एक भुगतान उसी खाते में वापस कर दिया जाएगा।
IGNOU July 2026 Re-registration: पंजीकरण प्रक्रिया
छात्र पुनः पंजीकरण के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध “पुनः पंजीकरण” लिंक पर क्लिक करें।
- नामांकन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सत्यापित करें।
- आगामी सेमेस्टर या शैक्षणिक वर्ष के लिए पाठ्यक्रम चुनें।
- ऑनलाइन भुगतान माध्यमों से निर्धारित पुनः पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
- सभी विवरणों की समीक्षा करें और आवेदन पत्र जमा करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’