IGNOU Admission 2024: इग्नू ने जनवरी चक्र में नए प्रवेश पंजीकरण की समय सीमा बढ़ाई, 31 मार्च तक करें अप्लाई
Santosh Kumar | March 21, 2024 | 09:42 AM IST | 2 mins read
इग्नू प्रवेश फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को कुछ दिशानिर्देशों का पालन करना होगा जो इस लेख में नीचे उल्लिखित हैं। इग्नू ने एक्स प्लेटफॉर्म पर समय सीमा बढ़ाने की घोषणा की।
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जनवरी 2024 शैक्षणिक वर्ष में नए प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। जनवरी 2024 सत्र के लिए आवेदन करने के इच्छुक छात्र अब 31 मार्च तक पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। नए प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाना होगा।
इसके अलावा, इग्नू ने जनवरी 2024 सत्र के लिए ओडीएल/ऑनलाइन मोड में पेश किए गए सभी कार्यक्रमों के लिए "पुनः पंजीकरण" की अंतिम तिथि भी 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 31 मार्च तक के लिए फिर से बढ़ाई है। इससे पहले, आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च थी। इग्नू ने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर प्रवेश के लिए पंजीकरण तिथि बढ़ाने की घोषणा की।
विश्वविद्यालय ने लिखा, "जनवरी 2024 सत्र के लिए ओडीएल/ऑनलाइन मोड में प्रस्तावित सभी कार्यक्रमों (सर्टिफिकेट, सेमेस्टर आधारित और योग्यता आधारित कार्यक्रमों को छोड़कर) के लिए "नए प्रवेश" की अंतिम तिथि को 31 मार्च, 2024 तक बढ़ा दिया गया है।" इसके अलावा विश्वविद्यालय ने छात्रों के साथ आवेदन लिंक भी साझा किया।
IGNOU Admission 2024: आवश्यक दस्तावेज
इग्नू प्रवेश के लिए आवेदन पत्र भरते समय, उम्मीदवारों को इन दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करनी होगी-
- फोटोग्राफ (100 केबी से कम)
- हस्ताक्षर (100 केबी से कम)
- शैक्षणिक योग्यता के डॉक्यूमेंट्स (200 केबी से कम)
- अनुभव प्रमाण पत्र (200 केबी से कम)
- श्रेणी प्रमाणपत्र (200 केबी से कम)
IGNOU Admission 2024 January Session: आवेदन प्रक्रिया
IGNOU Admission 2024 January Session के लिए आवेदन प्रक्रिया नीचे दी गई है। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन पत्र भर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाएं।
- यहां 'CLICK HERE FOR NEW REGISTRATION' पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र पोर्टल पर आवश्यक जानकारी दर्ज करके रजिस्टर करें।
- प्रोग्राम का चयन करें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
- प्रवेश पत्र में भरे गए विवरण की समीक्षा करें।
- फीस का भुगतान करें और पुष्टि के लिए भरे हुए फॉर्म की पीडीएफ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]MPPSC SET 2024: मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा पंजीकरण mppsc.mp.gov.in पर आज से शुरू; 20 अप्रैल लास्ट डेट
इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 20 अप्रैल दोपहर 12 बजे तक है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार