IGNOU Re Registration 2024: इग्नू एडमिशन पंजीकरण की फिर आगे बढ़ी अंतिम डेट, 20 मार्च तक करें आवेदन
Saurabh Pandey | March 11, 2024 | 10:26 AM IST | 2 mins read
इग्नू एडमिशन 2024 के लिए पंजीकरण की अंतिम डेट इससे पहले 10 मार्च तक ही थी। ओडीएल और ऑनलाइन कार्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए यह एक अच्छा अवसर है।
नई दिल्ली : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में एडमिशन के लिए पंजीकरण की अंतिम डेट को एक बार फिर से आगे बढ़ा दिया गया है। अब इग्नू में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों के पास 20 मार्च तक मौका है। छात्र ओडीएल प्रवेश के लिए ignouadmission.samarth.edu.in पर और ऑनलाइन कार्यक्रम प्रवेश के लिए ignouiop.samarth.edu.in पर आवेदन कर सकते हैं।
इग्नू एडमिशन 2024 के लिए पंजीकरण की अंतिम डेट इससे पहले 10 मार्च तक ही थी। ओडीएल और ऑनलाइन कार्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए यह एक अच्छा अवसर है। इग्नू की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अंतिम डेट आगे बढ़ाने के संबंध जानकारी दी गई है। इसमें लिखा गया है कि- जनवरी 2024 सत्र के लिए ओडीएल/ऑनलाइन मोड में पेश किए गए सभी कार्यक्रमों के लिए "नए प्रवेश" की अंतिम तिथि 20 मार्च 2024 तक बढ़ा दी गई है। ओडीएल कार्यक्रम में प्रवेश लेने वाले छात्रों को ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जबकि ऑनलाइन कार्यक्रम के लिए ignouiop.samarth.edu.in पर जाना होगा।
चौथी बार आगे बढ़ी अंतिम डेट
इग्नू के जनवरी 2024 सत्र के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 5 दिसंबर, 2023 को ऑनलाइन मोड में शुरू हुई थी। पहले एडमिशन फॉर्म भरकर जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी थी, जिसे बाद में 15 फरवरी, 29 फरवरी और फिर 10 मार्च तक बढ़ाया गया था। अबकी चौथी बार अंतिम डेट को आगे बढ़ाया गया है।
IGNOU Admission 2024 महत्वपूर्ण दस्तावेज
इग्नू प्रवेश के लिए आवेदन पत्र भरते समय, उम्मीदवारों को इन दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करनी होगी-
- फोटोग्राफ (100 केबी से कम)
- हस्ताक्षर (100 केबी से कम)
- शैक्षणिक योग्यता के डॉक्यूमेंट्स (200 केबी से कम)
- अनुभव प्रमाण पत्र (200 केबी से कम)
- श्रेणी प्रमाणपत्र (200 केबी से कम)
Also read IGNOU Admission 2024: इग्नू एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट आगे बढ़ी, 10 मार्च तक करें आवेदन
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
- अब ओडीएल और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के लिए अलग-अलग वेबसाइटों पर जाएं।
- अब आईडी लॉगिन करें।
- अब पोर्टल पर आवश्यक जानकारी दर्ज करके अपना पंजीकरण करें।
- प्रोग्राम का चयन करें और दस्तावेज अपलोड करें।
- प्रवेश पत्र में भरे गए विवरणों को चेक करें।
- इसके बाद फीस का भुगतान करें और भरे हुए फॉर्म की पीडीएफ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी