IGNOU BEd. Answer Key 2026: इग्नू बीएड, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग आंसर की जारी, 26 अप्रैल तक चैलेंज का मौका
Saurabh Pandey | April 21, 2026 | 05:36 PM IST | 2 mins read
इग्नू बीएड, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 29 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी। उत्तर कुंजी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर रविवार यानी 26 अप्रैल, 2026 (शाम 6 बजे) तक उपलब्ध रहेगी।
नई दिल्ली : इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने बीएड, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षाओं के लिए आंसर की जारी कर दी है। इन परीक्षाओं में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी आंसर की देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
इग्नू की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि यदि उम्मीदवारों को जारी की गई उत्तर कुंजी के किसी प्रश्न को लेकर शिकायत हो तो, वे 26 अप्रैल, 2026 या उससे पहले entrancetest@ignou.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि 26 अप्रैल, 2026 (शाम 6 बजे) के बाद प्राप्त किसी भी प्रश्न पर विचार नहीं किया जाएगा।
इग्नू बीएड, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी के माध्यम से उम्मीदवार अंतिम परिणाम घोषित होने से पहले अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं और अपने अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। IGNOU की आधिकारिक उत्तर कुंजी की पीडीएफ डाउनलोड करके छात्र प्रश्न-वार उत्तरों की जांच कर सकते हैं।
IGNOU Answer Key 2026: अलग-अलग उत्तर कुंजी जारी
इग्नू ने पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, बीएड और पीजीडीआरपीसी प्रवेश परीक्षाओं के लिए अलग-अलग उत्तर कुंजी पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की है, जो आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार प्रश्न संख्या का मिलान आधिकारिक विकल्पों से करके अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
इग्नू बीएड, पोस्ट बेसिक बीएससी प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी 2026 में प्रवेश परीक्षा का नाम, प्रश्नपत्र या सेट संख्या, प्रश्न संख्या, सही उत्तर जैसे विवरण शामिल होंगे।
IGNOU Answer Key 2026: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया
- इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
- अब परीक्षा चुने (बीएड, पीबी बीएससी नर्सिंग), जिसकी उत्तर कुंजी देखना है।
- इग्नू के जिस प्रश्न पत्र सेट को आपने हल किया है, उसे चुनें।
- इग्नू उत्तर कुंजी 2026 की पीडीएफ फाइल को देखें और अलग-अलग डाउनलोड करें।
- अब सभी उत्तरों को जोड़कर अनुमानित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।
- इग्नू अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा