Trusted Source Image

NTET 2026 Exam City Slip: नेशनल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड जल्द, जानें एग्जाम डेट

Santosh Kumar | April 21, 2026 | 09:08 AM IST | 1 min read

यदि सिटी स्लिप डाउनलोड करने में कठिनाई होती है, या उसमें विसंगति पाई जाती है, तो एनटीए हेल्प डेस्क से 011-40759000 पर संपर्क या ntet@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/ntet पर परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/ntet पर परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: नेशनल टीचिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (एनटीईटी) 2026 की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/ntet पर जाकर अपनी आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप उन सभी अभ्यर्थियों के लिए जारी की गई है जिन्होंने आवेदन किया। इसकी मदद से उम्मीदवार अपनी यात्रा की तैयारी कर सकते हैं।

एनटीए को भारतीय चिकित्सा प्रणालियों और होम्योपैथी के उन पोस्टग्रेजुएट्स के लिए नेशनल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (एनटीईटी) - 2026 आयोजित करने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है, जो शिक्षण पेशे को अपनाना चाहते हैं।

NTET 2026 Exam City Slip: एनटीईटी 2026 एग्जाम डेट

यह परीक्षा 28 अप्रैल को पूरे देश के विभिन्न शहरों में स्थित अलग-अलग केंद्रों पर कंप्यूटर-आधारित टेस्ट मोड में होगी। उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एग्जाम सिटी स्लिप देखें/डाउनलोड करें।

उम्मीदवार ध्यान दें कि यह एनटीईटी-2026 का 'एडमिट कार्ड' नहीं है। यह केवल आवंटित परीक्षा शहर की एक 'एडवांस सूचना' है, जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा; यह जानकारी उम्मीदवारों की सुविधा के लिए दी गई है।

Also readJEE Mains Result 2026 (Out) LIVE: जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट जारी @jeemain.nta.nic.in; कटऑफ, डिजिलॉकर लिंक जानें

NTET 2026 Admit Card: एनटीईटी एडमिट कार्ड जल्द

'एडमिट कार्ड' जल्द ही जारी किया जाएगा। यदि सिटी स्लिप डाउनलोड करने में कठिनाई होती है, या उसमें विसंगति पाई जाती है, तो एनटीए हेल्प डेस्क से 011-40759000 पर संपर्क या ntet@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट्स के लिए एनटीए की वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/ntet/ और https://nta.ac.in पर नियमित रूप से विज़िट करते रहें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications