Santosh Kumar | April 20, 2026 | 09:11 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2026 स्कोरकार्ड में पर्सेंटाइल, ऑल इंडिया रैंक और कटऑफ की स्थिति विवरण शामिल है। यदि कोई छात्र निर्धारित कटऑफ से कम स्कोर करता है, तो उसे जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए अयोग्य माना जाएगा।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2026 सेशन 2 रिजल्ट की घोषणा के साथ ही बीई/बीटेक (पेपर-1) के लिए कैटेगरी-वाइज क्वालीफाइंग कटऑफ भी जारी कर दिया है। जेईई मेन 2026 कटऑफ एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध है। जो छात्र इस कटऑफ को क्लियर कर लेंगे, उन्हें अब जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए योग्य माना जाएगा।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Vectors | Law of Motion | Session 1 & 2 Analysis (2026)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
जेईई मेन 2026 का दूसरा सेशन अप्रैल में आयोजित किया गया, जिसमें लाखों छात्रों ने हिस्सा लिया। जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेन 2026 कटऑफ क्लियर कर लिया है, उन्होंने अब जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है।
जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए जेईई मेन कैटेगरी-वाइज कटऑफ नीचे तालिका में दिया गया है-
पेपर 1 जेईई मेन 2026 कैटेगरी-वाइज कटऑफ (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
एनटीए जेईई मेन 2026 स्कोरकार्ड में पर्सेंटाइल, ऑल इंडिया रैंक और कटऑफ की स्थिति विवरण शामिल है। यदि कोई छात्र निर्धारित कटऑफ से कम स्कोर करता है, तो उसे जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए अयोग्य माना जाएगा।
एनटीए द्वारा आयोजित जेईई मेन 2026 (बीई/बीटेक पेपर-1) के लिए, दोनों सेशन (जनवरी और अप्रैल) में कुल 8,61,343 कॉमन कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 8,00,516 कैंडिडेट्स असल में दोनों सेशन में शामिल हुए।
जेईई मेन सेशन-1 में, 13,55,293 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 13,04,653 कैंडिडेट्स परीक्षा दी। जेईई मेन सेशन 2 में, 11,10,904 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 10,34,330 कैंडिडेट्स परीक्षा में शामिल हुए।
एनटीए द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दोनों सेशन को मिलाकर, रजिस्ट्रेशन कराने वाले यूनिक कैंडिडेट्स की कुल संख्या 16,04,854 है, जबकि दोनों सेशन में परीक्षा में शामिल होने वाले यूनिक कैंडिडेट्स की कुल संख्या 15,38,468 है।