IFFCO Apprentice Recruitment 2024: इफको अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्टाइपेंड 35 हजार रुपये
Abhay Pratap Singh | July 11, 2024 | 06:39 PM IST | 2 mins read
इफको ग्रेजुएट इंजीनियर अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए कैंडिडेट आखिरी तिथि 31 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को-ऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) ने ग्रेजुएट इंजीनियर अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट gea.iffco.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इफको अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 जुलाई से शुरू कर दी गई है।
इफको ग्रेजुएट इंजीनियर अप्रेंटिस भर्ती 2024 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। कैंडिडेट 31 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम में इफको अप्रेंटिस भर्ती आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। नोटिस में कहा गया कि, यह भर्ती एक साल के लिए की जाएगी।
आवेदकों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से केमिकल/ मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल/ सिविल/ इंस्टूमेंटेशन एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीई/ बीटेक की डिग्री हो। वहीं, आरक्षित श्रेणी जैसे एससी और एसटी उम्मीदवारों को पासिंग प्रतिशत में 5% की छूट दी गई है।
Also read UCO Bank Recruitment 2024: यूको बैंक में अप्रेंटिस के 544 पदों पर आवेदन शुरू, शैक्षणिक मानदंड जानें
इफको इंजीनियर अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी। बता दें, इफकों ने ग्रेजुएट इंजीनियर अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए कुल रिक्तियों की पुष्टि नहीं की है।
इफको ग्रेजुएट इंजीनियर अप्रेंटिस भर्ती 2024 हेतु पात्र अभ्यर्थियों के लिए कंप्यूटर आधारित ऑन-लाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। इफको अप्रेंटिस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
IFFCO GRADUATE ENGINEER Apprentice Recruitment 2024: आवेदन कैसे करें?
इफको ग्रेजुएट इंजीनियर अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए चयनित उम्मीदवारों को 35,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। कैंडिडेट नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से अंतिम तिथि या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं:
- इफकों की आधिकारिक वेबसाइट gea.iffco.in पर विजिट करें।
- पेज को स्क्रॉल करें और ‘रजिस्टर’ लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी दर्ज करें और क्रेडेंशियल जनरेट करें।
- इसके बाद इमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करें।
- फॉर्म को सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा