IDBI Bank Recruitment 2024: आईडीबीआई बैंक जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के लिए कल से खुलेंगे आवेदन, जानें प्रक्रिया
Santosh Kumar | February 11, 2024 | 06:20 PM IST | 1 min read
आईडीबीआई बैंक जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के लिए परीक्षा 17 मार्च को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले आएगा।
Education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Join Careers360 Premiumनई दिल्ली: आईडीबीआई बैंक कल यानी 12 फरवरी से जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के 500 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो खोल रहा है। योग्य उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद बैंक की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के लिए भर्ती की आखिरी तारीख 26 फरवरी है। उम्मीदवार 26 फरवरी तक आवेदन पत्र जमा और शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। परीक्षा 17 मार्च को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले बैंक की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
IDBI Bank Recruitment 2024 के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है, जबकि अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थी को शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
शैक्षणिक योग्यता
जूनियर असिस्टेंट मैनेजर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी स्ट्रीम में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार को कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए। क्षेत्रीय भाषा का भी ज्ञान होना चाहिए।
आईडीबीआई बैंक में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है। भर्ती नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
IDBI Bank Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके IDBI Bank Recruitment 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- आईडीबीआई की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाएं।
- Homepage पर Careers पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, Current Openings पर जाएं।
- Recruitment of Junior Assistant Manager पर क्लिक करें।
- आवेदन शुरू होने के बाद Apply Online पर जाएं।
- पंजीकरण करें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा कर डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा