ICSI CS Result December 2023: आईसीएसआई सीएस एग्जिक्यूटिव रिजल्ट icsi.edu पर किया जारी, जानें डाउनलोड प्रक्रिया
Abhay Pratap Singh | February 25, 2024 | 02:03 PM IST | 2 mins read
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) द्वारा 25 फरवरी सुबह 11 बजे सीएस प्रोफेशनल दिसंबर 2023 परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
नई दिल्ली: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) ने 25 फरवरी को सीएस एग्जिक्यूटिव परीक्षा परिणाम 2023 जारी कर दिया है। अभ्यर्थी ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। सीएस एक्जिक्यूटिव एग्जाम पास करने वाले उम्मीदवार सीएस प्रोफेशनल कार्यक्रम के लिए नामांकन कर सकेंगे।
आईसीएसआई द्वारा सीएस एक्जिक्यूटिव और प्रोफेशनल दिसंबर 2023 परीक्षा का आयोजन पिछले साल 21 से 30 दिसंबर तक किया गया था। संस्थान ने बताया कि एग्जिक्यूटिव एग्जाम की मार्कशीट ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगी। इसकी कोई फिजिकल कॉपी इश्यू नहीं होगी और न ही उम्मीदवार के पास डाक द्वारा पहुंचायी जाएगी।
इंस्टीट्यूट द्वारा जारी सीएस एक्जिक्यूटिव रिजल्ट 2023 में अभ्यर्थी का नाम, परीक्षा का नाम, रोल नंबर, योग्यता स्थिति, विषयवार अंक और कुल अंकों सहित प्राप्त अंकों का उल्लेख होगा। इससे पहले संस्थान ने आज सुबह 11 बजे सीएस प्रोफेशनल दिसंबर 2023 रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसमें पहली तीनों रैंक लड़कियों ने हासिल की है।
Also read ICSI CS Result December 2023: सीएस प्रोफेशनल दिसंबर 2023 रिजल्ट हुआ जारी, डाउनलोड करें
आईसीएसआई सीएस एक्जिक्यूटिव दिसंबर 2023 परिणाम: ऐसे जांचे
अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सीएस एक्जिक्यूटिव दिसंबर 2023 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए सीएस परिणाम दिसंबर 2023 लिंक पर विजिट करें।
- इसके बाद सीएस एक्जिक्यूटिव दिसंबर 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार अपना रोल नंबर और पंजीकरण नंबर दर्ज कर सबमिट करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर आईसीएसआई सीएस रिजल्ट दिसंबर 2023 दिखाई देगा।
- भविष्य में उपयोग के लिए अभ्यर्थी रिजल्ट की प्रिंटआउट निकाल लें।
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने बताया कि एग्जिक्यूटिव (पाठ्यक्रम 2017 और 2022) और प्रोफेशनल प्रोग्राम के लिए परीक्षा का आयोजन 1 से 10 जून 2024 तक होगा। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 26 फरवरी से भर सकेंगे। सीएस एक्जिक्यूटिव दिसंबर 2023 में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट्स को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए प्रत्येक सब्जेक्ट में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक और सभी विषयों में कुल 50% अंक लाने होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी
- दिल्ली का भलस्वा स्लम: आधार कार्ड और गंदगी से गुम हुई शिक्षा