ICSI CSEET Result Nov 2025: सीएसईईटी नवंबर रिजल्ट आज दोपहर 2:00 बजे icsi.edu पर होगा जारी, लेटेस्ट अपडेट जानें
Abhay Pratap Singh | November 20, 2025 | 07:46 AM IST | 1 min read
आईसीएसआई सीएसईईटी नवंबर 2025 परीक्षा के विषयवार अंकों का विवरण परिणाम की घोषणा के बाद उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया जाएगा।
Candidates can download this e-book to know all the details related to CSEET such as eligibility criteria, exam pattern, syllabus, study material and other related information.
Check Nowनई दिल्ली: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) आज नवंबर 2025 के लिए सीएस एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) का परिणाम जारी करेगा। आधिकारिक घोषणा के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाकर दोपहर 2:00 बजे से अपना आईसीएसआई सीएसईईटी नवंबर 2025 रिजल्ट जांच सकेंगे।
कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा नवंबर 2025 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आईसीएसआई सीएसईईटी नवंबर 2025 परीक्षा के विषयवार अंकों का विवरण परिणाम की घोषणा के बाद उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया जाएगा।
नोटिस में कहा गया, “सीएसईईटी नवंबर 2025 सत्र का औपचारिक ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट, परिणाम की घोषणा के तुरंत बाद संस्थान की वेबसाइट (www.icsi.edu) पर अपलोड कर दिया जाएगा, ताकि उम्मीदवार इसे अपने संदर्भ, उपयोग और रिकॉर्ड के लिए डाउनलोड कर सकें।” उम्मीदवारों को रिजल्ट की हार्डकॉपी नहीं भेजी जाएगी।
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, “08 नवंबर 2025 और 10 नवंबर 2025 को आयोजित सीएसईईटी का परिणाम गुरुवार, 20 नवंबर 2025 को दोपहर 02:00 बजे घोषित किया जाएगा।” सीएसईईटी नवंबर 2025 परीक्षा रिमोट प्रोक्टर्ड मोड में आयोजित की गई थी।
सीएसईईटी परीक्षा व्यवसाय संचार, कानूनी योग्यता, आर्थिक एवं व्यावसायिक वातावरण और समसामयिक मामलों जैसे चार वर्गों में उम्मीदवारों की क्षमता का आकलन करने के लिए किया गया था। यह प्रवेश परीक्षा सीएस कार्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य परीक्षा है।
ICSI CSEET November 2025 Result: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट आईसीएसआई सीएसईईटी नवंबर 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड करें:
- आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘सीएसईईटी रिजल्ट नवंबर 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- सीएसईईटी नवंबर 2025 रिजल्ट जांचें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार