ICSI CSEET Result 2024: आईसीएसआई सीएसईईटी रिजल्ट icsi.edu पर जारी, जानें डाउनलोड प्रक्रिया
Saurabh Pandey | July 20, 2024 | 02:00 PM IST | 2 mins read
आईसीएसआई सीएसईईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार कई बार परीक्षा दे सकते हैं। कई सत्रों के लिए सीएसईईटी परीक्षा में शामिल होने पर कोई प्रतिबंध नहीं है।
नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (सीएसईईटी) का रिजल्ट आज यानी 20 जुलाई को जारी कर दिया है। आईसीएसआई सीएसईईटी परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
आईसीएसआई सीएसईईटी जुलाई सत्र की परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके आईसीएसआई सीएसईईटी जुलाई 2024 परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए आईसीएसआई सीएसईईटी 2024 परीक्षा 6, 7 और 8 जुलाई को आयोजित की गई थी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, व्यक्तिगत उम्मीदवार के विषय-वार अंकों के साथ परिणाम संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा, जुलाई, 2024 सत्र का औपचारिक ई-परिणाम-कम-अंक विवरण, उम्मीदवारों के रिकॉर्ड के लिए डाउनलोड करने के लिए परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद संस्थान की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। अभ्यर्थियों को परिणाम-कम-अंक विवरण की कोई फिजिकल प्रति जारी नहीं की जाएगी।
ICSI CSEET Result 2024: रिजल्ट डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
- होम पेज पर आईसीएसआई सीएसईईटी परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- अब सबमिट पर क्लिक करें और आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इके बाद आईसीएसआई सीएसईईटी परिणाम चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आईसीएसआई सीएसईईटी परिणाम की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
ICSI CSEET 2024: परीक्षा पैटर्न
सीएसईईटी एग्जाम 2024 में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। आईसीएसआई सीएसईईटी परीक्षा 2024 तीन दिन की अवधि के लिए रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड के माध्यम से आयोजित की गई थी। आईसीएसआई सीएसईईटी 2024 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण में भाग लेने के लिए पात्र होंगे।
सीएसईईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को घर या किसी अन्य सुविधाजनक और अलग जगह से अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप का उपयोग करके परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई थी।
ICSI CSEET Result 2024: रिजल्ट डिटेल
- प्रवेश संख्या
- रिजल्ट डेट
- पेपर कोड
- विषय
- विषयवार अंक
- परिणाम की स्थिति
- स्कोरकार्ड की वैधता
Also read Budget 2024: शिक्षा पर जीडीपी का 6% खर्च किया जाए, केंद्रीय बजट पर एक्सपर्ट का अनुमान
CSEET Result July 2024: क्वालीफाइंग अंक
सीएसईईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40% और कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त करने होंगे। क्वालीफाइंग मानदंडों को पूरा करने में विफल रहने वाले उम्मीदवारों को उत्तीर्ण घोषित नहीं किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें