Saurabh Pandey | September 11, 2026 | 06:48 PM IST | 2 mins read
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने छत्तीसगढ़ नमूना सहायक, लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इन परीक्षाओं के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
.jpg)
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB), रायपुर ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अंतर्गत नमूना सहायक, लैब असिस्टेंट (औषधि) और लैब असिस्टेंट (खाद्य) के पदों पर भर्ती परीक्षा (FWLN26) के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इन परीक्षाओं के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों vyapamcg.cgstate.gov.in या cgssb.cgstate.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजीएसएसबी की तरफ से अभ्यर्थियों को स्पष्ट किया गया है कि प्रवेश पत्र डाक के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा, इसलिए वे इसका प्रिंटआउट लेकर ही परीक्षा केंद्र पर जाएं। किसी भी समस्या के समाधान के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 या मोबाइल नंबर 8269801962 पर सुबह 10 से शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
यह परीक्षा 20 सितंबर 2026 (रविवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए राज्य के 5 जिला मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
Also read UPSSSC Senior Instructor Recruitment 2026: राज्य ग्राम्य विकास संस्थान में 132 पदों पर निकली भर्ती
परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घडी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। निर्देशों का पालन न करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा देने से रोक दिया जाएगा। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त कर दी जाएगी।