ICSI CSEET November 2024 Results: आईसीएसआई सीएसईईटी नवंबर रिजल्ट आज सुबह 11 बजे icsi.edu पर होगा जारी
Abhay Pratap Singh | November 18, 2024 | 07:37 AM IST | 2 mins read
ICSI CSEET नवंबर 2024 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Candidates can download this e-book to know all the details related to CSEET such as eligibility criteria, exam pattern, syllabus, study material and other related information.
Check Nowनई दिल्ली: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) द्वारा आज यानी 18 नवंबर को आईसीएसआई सीएसईईटी नवंबर 2024 का परिणाम जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर अपना आईसीएसआई सीएसईईटी नवंबर 2024 परिणाम जांच सकते हैं।
ICSI CSEET नवंबर 2024 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आईसीएसआई सीएसईईटी परीक्षा 9 नवंबर और 11 नवंबर, 2024 को आयोजित की गई थी। परीक्षा की अवधि दो घंटे यानी 120 मिनट थी। सीएसईईटी नवंबर 2024 एग्जाम रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड में आयोजित हुई थी।
आईसीएसआई द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “9 नवंबर 2024 और 11 नवंबर 2024 को आयोजित कंपनी सिक्रेटरी एग्जिक्यूटिव एंंट्रेंस टेस्ट (CSEET) का परिणाम सोमवार, 18 नवंबर, 2024 को सुबह 11:00 बजे घोषित किया जाएगा। परिणाम के साथ ही उम्मीदवारों के विषयवार अंकों का विवरण संस्थान की वेबसाइट www.icsi.edu पर उपलब्ध कराया जाएगा।”
संस्थान ने आगे कहा कि सीएसईईटी नवंबर 2024 सत्र का औपचारिक ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट उम्मीदवारों द्वारा डाउनलोड करने के लिए परिणाम की घोषणा के तुरंत बाद वेबसाइट icsi.edu पर अपलोड कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सीएसईईटी मार्कशीट की कोई भौतिक प्रति उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।
सीएसईईटी परीक्षा 200 अंकों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें प्रत्येक सेक्शन से 35-35 और कुल 140 प्रश्न पूछे गए थे। उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 40% अंक और कुल मिलाकर 50% अंंक प्राप्त करने होंगे।
CS EXECUTIVE ENTRANCE TEST NOVEMBER 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीएस एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर विजिट करें।
- होमपेज पर, ICSI CSEET नवंबर 2024 परिणाम डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन करने के लिए क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- स्क्रीन पर प्रदर्शित आईसीएसआई सीएसईईटी नवंबर 2024 परिणाम देखें।
- परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट निकालें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम