ICSI CSEET November 2024: आईसीएसआई सीएसईईटी नवंबर पंजीकरण icsi.edu पर शुरू, 15 अक्टूबर लास्ट डेट
Saurabh Pandey | June 17, 2024 | 11:46 AM IST | 1 min read
शेड्यूल के अनुसार, ICSI CSEET नवंबर 2024 परीक्षा 9 नवंबर, 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने सीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए कंपनी सेक्रेटरी एक्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (सीएसईईटी) नवंबर 2024 सत्र के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 17 जून से शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu के माध्यम से ICSI CSEET 2024 नवंबर सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।
नवंबर सत्र के लिए सीएसईईटी 2024 आवेदन पत्र भरने की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर तक है। उम्मीदवारों को पंजीकरण फॉर्म भरने से पहले सीएसईईटी पात्रता मानदंड का पालन करना होगा, अन्यथा उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
ICSI CSEET 2024: आवेदन शुल्क
आईसीएसआई सीएसईईटी नवंबर 2024 सत्र के लिए पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवारों को 2,000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
ICSI CSEET 2024: परीक्षा तिथि
शेड्यूल के अनुसार, ICSI CSEET नवंबर 2024 परीक्षा 9 नवंबर, 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। सीएसईईटी नवंबर 2024 के एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से लगभग एक सप्ताह पहले जारी किए जाएंगे।
ICSI CSEET 2024: परीक्षा पैटर्न
आईसीएसआई सीएसईईटी नवंबर 2024 परीक्षा पेपर में 140 प्रश्न होंगे, जिसके लिए उम्मीदवारों को 120 मिनट (दो घंटे) दिए जाएंगे। परीक्षा ऑनलाइन/रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड में आयोजित की जाएगी। पेपर बहुविकल्पीय मोड में होगा। आईसीएसआई सीएसईईटी के लिए चार पेपर होंगे।
ICSI CSEET November 2024: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट www.icsi.edu पर जाएं।
- सीएसईईटी पंजीकरण के लिए आगे बढ़ें' पर क्लिक करें।
- अपनी डिटेल के साथ आवेदन करें।
- सीएसईईटी 2024 शुल्क जमा करें।
- अब स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करें।
- अपने सीएसईईटी नवंबर 2024 आवेदन पत्र को एक बार चेक कर लें।
- आईसीएसआई सीएसईईटी नवंबर 2024 आवेदन शुल्क 2000 रुपये का भुगतान करें।
अगली खबर
]GPAT 2024 Answer Key Objection: जीपैट आंसर की चैलेंज का आज आखिरी मौका, natboard.edu.in से दर्ज कराएं आपत्ति
GPAT 2024 Answer Key Objection: जीपैट आंसर की चैलेंज का आज यानी 17 जून आखिरी मौका है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
Saurabh Pandey | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल