ICSI CSEET May Result 2024: आईसीएसआई सीएसईईटी मई रिजल्ट आज होगा जारी, डाउनलोड लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | May 16, 2024 | 08:47 AM IST | 2 mins read
परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu के माध्यम से आईसीएसआई सीएसईईटी 2024 परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज (ICSI) आज यानी 16 मई को कंपनी सेक्रेटरी एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) मई 2024 का परिणाम घोषित करेगा। आईसीएसआई सीएसईईटी मई सत्र के लिए ICSI CSEET रिजल्ट 2024 लिंक आज दोपहर 2 बजे सक्रिय हो जाएगा।
उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा के बाद ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाकर आईसीएसआई सीएसईईटी मई परिणाम 2024 डाउनलोड कर सकेंगे। मई सत्र के लिए आईसीएसआई सीएसईईटी 2024 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
मई सत्र के लिए आईसीएसआई सीएसईईटी परिणाम 2024 के साथ ही उम्मीदवार विषयवार अंक भी डाउनलोड कर सकेंगे। आईसीएसआई द्वारा सीएसईईटी मई 2024 एग्जाम का आयोजन 4 और 6 मई 2024 को किया गया था। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आईसीएसआई की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
सीएसईईटी स्कोरकार्ड 2024 में उम्मीदवार अपना नाम, पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, प्राप्त अंक, योग्यता स्थिति और कुल अंक की जांच कर सकेंगे। सीएसईईटी मई रिजल्ट 2024 में किसी भी विसंगति के मामले में उम्मीदवारों को आईसीएसआई से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
आईसीएसआई सीएसईईटी मई एग्जाम 2024 में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 40% अंक और कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी। सीएसईईटी मई 2024 परीक्षा में उम्मीदवारों के लिए नेगेटिव मार्किंग का कोई प्रावधान नहीं है।
ICSI CSEET May 2024 Result: कैसे डाउनलोड करें?
आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से आईसीएसआई सीएसईईटी मई 2024 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.icsi.edu/home/ पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध CSEET May Result 2024 संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद लॉगिन विंडों में रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- अब, उम्मीदवार नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर सीएसईईटी मई 2024 रिजल्ट प्रदर्शित होगा।
- छात्र इसे जांचें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच